वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 15 अक्तूबर 2022

वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

 वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि


कोटद्वार। दैनिक हाक के प्रकाशक, वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर को पत्रकारों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि, हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्र दैनिक हॉक और The Hawk के स्वामी  मुद्रक तथा प्रकाशक एवं वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन से पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है। पत्रकारों ने स्वः पुष्कर राज कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा स्वर्गीय पुष्कर राज कपूर को हिंदी तथा अंग्रेजी पत्रकारिता का मजबूत स्तम्भ बताया। सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वः पुष्कर राज कपूर को श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार के लिए ईश्वर से इस बड़े दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विभू ग्रोवर, पत्रकार सुभाष नौटियाल, अजय तिवाड़ी, चन्द्रजीत बिष्ट , चन्द्रपाल सिंह चंद, रविकांत डुकलान सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें