सामान्य ज्ञान आइये हम सभी अपने विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान के कुछ छोटे-छोटे प्रश्नों से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। हमारे देश के राष्ट्रपति पद पर वर्तमान में कौन शोभायमान है।? उत्तर- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी मिट्टी के बर्तन कौन बनाता है ?उत्तर - कुम्हार एक महीने में सामान्यतः कितने सप्ताह होते हैं ?उत्तर - 4 एक साल में कितने महीने होते हैं ?उत्तर - 12 एक हफ्ते में कितने दिन होते हैं ?उत्तर- 7 सन्ता क्लॉज कब/किस दिन गिफ्ट लेकर आता है ?उत्तर - क्रिसमस वाले दिन अपनी आंखों से आप क्या-क्या करते हैं ?उत्तर - देखते हैं/पढ़ते हैं संतरे का रंग क्या/कैसा होता है ?उत्तर - नारंगी हमारे शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं ?उत्तर - 206 आपके दोनों हाथों में कुल कितनी उंगलियां हैं ?उत्तर - 10 (2 अंगूठे तथा 8 उंगलियां याने कि,सब मिलाकर 10) हमारे मुंह में कितने दांत होते हैं ?उत्तर - 32 फरवरी के बाद कौन सा महीना आता है ?उत्तर - मार्च का हम किस त्योहार में रात के समय दिया जलाते हैं ?उत्तर - दीपावली में एक साल में कितने दिन होते हैं ?उत्तर - 365 शुक्रवार के बाद कौन सा दिन आता है ?उत्तर - शनिवार हमारे देश के झंडे को क्या कहते है ?उत्तर -तिरंगा झंडा दुनिया में कितने महाद्वीप हैं ?उत्तर - सात भारत की राजधानी कहाँ है ?उत्तर - नई दिल्ली साल के किस महीने में सबसे कम दिन होते हैं ?उत्तर - फरवरी में (28 दिन और लीप इयर में 29 दिन होते हैं।) जंगल का राजा किस जानवर को कहा जाता है ?उत्तर - शेर को सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ?उत्तर - बुध ग्रह मेंढक के बच्चे को क्या कहते हैं ?उत्तर - टैडपोल ट्रेन को रोकने के लिए किस रंग के झंडे का प्रयोग करते हैं ?उत्तर - लाल रंग के दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा का नाम बताइये ?उत्तर - स्टेचू ऑफ़ यूनिटी मोबाइल नंबर में कितने अंक होते हैं ?उत्तर - 10 अंक सुबह के समय सूर्य किस दिशा में होता है ?उत्तर - पूर्व दिशा में क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है ?उत्तर - 22 गज एम्बुलेंस का उपयोग किसलिए किया जाता है ?उत्तर - मेडिकल इमरजेंसी के लिए भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है ?उत्तर - बाघ भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौन-सा है ?उत्तर - बरगद भारत का राष्ट्रीय फूल कौन-सा है ?उत्तर - कमल भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन-सा है ?उत्तर - गंगा डॉलफिन भारत का राष्ट्रीय फल कौन-सा है ?उत्तर - आम भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना होता है ?उत्तर - 3:2 भारत का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है ?उत्तर - हॉकी मछली किसकी सहायता से सांस लेती है ?उत्तर - गलफड़ों की सहायता से भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है ?उत्तर - अरुणाचल प्रदेश में भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा ?उत्तर - गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत का राष्ट्रगीत कौन-सा है ?उत्तर - वंदेमातरम् भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है ?उत्तर - बंकिमचन्द्र चटर्जी जी ने भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है ?उत्तर - मोर कौन-सा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है ?उत्तर - विटामिन C कागज का आविष्कार सर्वप्रथम किस देश में हुआ ?उत्तर - चीन में भारत में सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है ?उत्तर - राष्ट्रपति सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है ?उत्तर - बैसाखी भारतवर्ष का ‘लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है ?उत्तर - सरदार पटेल जी को टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था ?उत्तर - अलेक्जेंडर ग्राहम बेल RBC का निर्माण कहाँ होता है ?उत्तर - अस्थिमज्जा में पत्तों का रंग क्या/कैसा होता है ?उत्तर - हरा होता है। साइकिल में कितने पहिए होते है ?उत्तर - दो होते हैं आपका खाना खाने वाला हाथ कौन सा है। ?उत्तर - दाहिना हाथ चार पैर वालों को क्या कहा जाता है ?उत्तर - चौपाया कुत्ता, बिल्ली और गाय कैसे जानवर होते हैं ?उत्तर - पालतू जानवर मिर्च का स्वाद कैसा होता है ?उत्तर - तीखा होता है। चावल किस चीज से बनता है ?उत्तर - धान से सुबह के समय जो आप खाते हैं, उसे क्या कहते हैं ?उत्तर - ब्रेकफास्ट या नाश्ता आसमान का रंग कैसा होता है ?उत्तर - नीला इंद्रधनुष याने कि,रेनबो में कितने रंग होते हैं ?उत्तर - 7 रंग होते हैं। चिड़िया कहाँ रहती है ?उत्तर - घोसले में बकरी के कितने पैर होते हैं ?उत्तर - 4 होते हैं। जल की रानी कौन कहलाती है ?उत्तर - मछली हमें स्वाद किससे पता चलता है ?उत्तर - जीभ से चीनी किससे बनती है ?उत्तर - गन्ने से शहद किससे बनता है ?उत्तर - मधुमक्खी से किस जानवर को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है ?उत्तर - ऊंट को अंग्रेजी की वर्णमाला में कितने अल्फाबेट होते है ?उत्तर - 26 इंडिपेंडेंस डे कब मनाया जाता है ?उत्तर - 15 अगस्त को रिपब्लिक डे कब मनाया जाता है ?उत्तर - 26 जनवरी को शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) कब मनाया जाता है ?उत्तर - 5 सितंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे क्या कहकर पुकारते थे ?उत्तर - चाचा नेहरू चिल्ड्रेनस डे कब मनाया जाता है ?उत्तर - 14 नवंबर को महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था ?उत्तर - 2 अक्टूबर सन 1869 को दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कहां थी ?उत्तर - कलकत्ता याने कि, कोलकता भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?उत्तर - गंगा नदी टेलीफोन का अविष्कार किसने किया था ?उत्तर - ग्राहम बेल ने भारत की खोज किसने की ?उत्तर - वास्को डि गामा ने सौरमंडल में कितने ग्रह हैं ?उत्तर - 8 ग्रह हैं- बुध,शुक्र,पृथ्वी,मंगल, बृहस्पति,शनि,यूरेनस और नेपच्यून इंडिया गेट किस शहर में है ?उत्तर - दिल्ली में गेटवे ऑफ इंडिया कहां स्थित है ?उत्तर - मुंबई में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के किस राज्य में स्थित है ?उत्तर - गुजरात राज्य में ताजमहल किसने बनवाया ?उत्तर - शाहजहां ने यह आगरा में स्थित है। कुतुबमीनार कहां स्थित है ?उत्तर - दिल्ली में लालकिला किस भारतीय शहर में शोभायमान है ?उत्तर - दिल्ली में हमारे घर पर चिट्ठी-पत्री/मनीऑर्डर आदि कौन पहुंचाता है ?उत्तर - पोस्टमैन / डाकिया पनीर किससे बनता है ?उत्तर - दूध से फलों का राजा किसे कहते हैं ?उत्तर - आम को हमारा राष्ट्रीय पक्षी कौन है ?उत्तर - मोर हमारा राष्ट्रीय पशु कौन है ?उत्तर - बंगाल टाइगर हमारा राष्ट्रगीत क्या है ?उत्तर - वंदे-मातरम हमारा राष्ट्रगान क्या है ?उत्तर - जन-गण-मन अधिनायक जय हे हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे ?उत्तर - पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?उत्तर - डा. राजेन्द्र प्रसाद महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है ?उत्तर - मोहनदास करमचंद गांधी हमारे देश में राष्ट्रपिता के नाम से किस व्यक्ति को जान जाता है।? उत्तर - महात्मा गांधी जी को हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे? उत्तर - डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन संग्रह एवं प्रस्तुति--राजीव थपलियाल (प्रधानाध्यापक) राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा संकुल केंद्र -मठाली विकासखंड-जयहरीखाल जनपद-- पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड।
|
हमारे देश के
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें