भूस्खलन के भय से सुरक्षा दीवार की लगायी गुहार, अब तो सुन लो सरकार - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 2 जून 2022

भूस्खलन के भय से सुरक्षा दीवार की लगायी गुहार, अब तो सुन लो सरकार

भूस्खलन के भय से सुरक्षा दीवार की लगायी गुहार, अब तो सुन लो सरकार




श्रीनगर। (टूरिस्ट संदेश, 2 जून) ऑल वेदर रोड़ परियोजना स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। परियोजना के क्रियान्वयन के कारण अनेक स्थानों पर रूक-रूक हो रहे भूस्खलन से आवासीय भवनों को खतरा होने के कारण भयभीत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए गुहार लगायी है। श्रीकोट गंगनाली गैस गोदाम के समीप अनेक आवासीय भवन खतरे की जद में आचुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि, प्रशासन से कई बार रिटेनिंग वॉल की मांग कर चुके हैं परन्तु अभी तक सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हो पाया है। शायद प्रशासन को रिटेनिंग वॉल बनाने से पूर्व किसी बड़ी दुंर्घटना होने का इंतजार है। हाई वे निर्माण में कल्लेगांव, बगवान सहित अनेक स्थानों पर सड़क से जंगल जाने के लिए अनेक रास्ते थे  जो ध्वस्त तो कर दिये गये परन्तु अभी तक पुनः निर्माण नहीं करवाया गया है।

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें