मनवर लाल भारती को दर्शन लाल चौधरी स्मृति सम्मान तथा समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य को ’सर्वोदय पुरूष’ सम्मान - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 2 जून 2022

मनवर लाल भारती को दर्शन लाल चौधरी स्मृति सम्मान तथा समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य को ’सर्वोदय पुरूष’ सम्मान

 मनवर लाल भारती को दर्शन लाल चौधरी स्मृति सम्मान तथा समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य को ‘सर्वोदय पुरूष’ सम्मान


कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजीकृत) कोटद्वार द्वारा व्यापार मण्डल सभागार में ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय दर्शन लाल चौधरी की 88 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मनवर लाल भारती को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दर्शन लाल चौधरी स्मृति सम्मान-2022 तथा सर्वोदय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य को ‘सर्वोदय पुरूष’ सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. नन्दकिशोर  ढौंड़ियाल ‘अरूण’ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी धीरजधर बछुवाण, विशिष्ट अतिथि हरि सिंह भंडारी तथा चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’ थे। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय दर्शन लाल चौधरी द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किये गए उनके विशेष योगदान को याद किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें