पहाड़ के दर्द को उकेरती है गढ़वाली फीचर फिल्म ‘खैरी का दिन’ - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 25 मई 2022

पहाड़ के दर्द को उकेरती है गढ़वाली फीचर फिल्म ‘खैरी का दिन’

पहाड़ के दर्द को उकेरती है गढ़वाली फीचर फिल्म

 ‘खैरी का दिन’

कोटद्वार। माहेश्वरी फिल्म प्रोडक्शन तथा डी. एस. पंवार कृत गढ़वाली फिल्म ‘खैरी का दिन’ में पहाड़ के दर्द को पर्दे पर बड़े संजीदा ढ़ग से उकेरा गया है। आगामी 27 मई को फिल्म का प्रीमियर शो के प्राइड मॉल के सिनेमा हॉल में प्रातः 9.30 बजे को प्रदर्शित किया जायेगा। यह जानकारी फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान ने प्रेस वार्ता में दी। आयोजित प्रेस वार्ता में श्री चौहान ने बताया कि, गढ़वाल की पृष्ठभूमि को प्रदर्शित करती, गढ़वाल की माटी में बनी, गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन गढ़वाल के लोक जीवन को रंगमंच के माध्यम से प्रदर्शित करती है। फिल्म में एक संयुक्त परिवार की कहानी को फिल्माया गया है जो कि, टूटकर बिखर जाता है परन्तु फिर से एक होने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म की शूटिंग टिहरी, टिहरी झील, मसूरी, देहरादून, पौड़ी आदि अनेक स्थानों पर की गयी है। फिल्म में राजेश मालगुड़ी तथा पूजा काला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गीता उनियाल, रोशन उपाध्याय, बंसत घिल्डियाल, पुरूषोत्तम, रणवीर, रमेश रावत, शीवांगी देवी, नवल सेमवाल, रीता भण्डारी, गोकुल, निशा भण्डारी,  रवि मंमगांई, इन्दू भट्ट, कुलदीप देवली  आदि कालाकारों ने भी अपना योगदान दिया है। फिल्म में बाल कालाकार गरिमा, प्रज्जवल तथा आयुष हैं। फिल्म के संकलन कर्त्ता अरूण नेगी हैं। फिल्म में कुल 6 गीत फिल्माये गये हैं।  फिल्म के गीतों मीना राणा, गजेन्द्र चौहान, जितेन्द्र, राकेश राज, प्रियंका पंवार, मन्जू सुन्दरियाल, बीरेन्द्र राजपूत, धूम सिंह आदि कलाकारों ने अपनी आवाज से सजाया हैं। फिल्म के संगीतकार अमित बी. कपूर तथा नृत्य निर्देशक अरविन्द नेगी हैं। राजेश उपाध्याय फिल्म के सह-निर्माता हैं। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें