गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तोली में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 10 मई 2022

गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तोली में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

 गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तोली में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

कोटद्वार। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय देहरादून तथा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में योग उत्सव 100 दिन 100 संस्थान 100 शहर, काउंटडाउन कार्यक्रम ‘योगा फॉर जॉयफुल लिविंग’ के अन्तर्गत 8 मई(रविवार) को स्वामी राम की जन्म स्थली ग्राम तोली, जिला पौड़ी गढ़वाल में प्रातः 7.0 बजे से सामान्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास के पश्चात् योग व्याख्यानमाला का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति डॉ विजय धस्माना ने की तथा मुख्य अतिथि  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से अनेक वर्षों का शैक्षणिक अनुभव रखने वाली २२ से अधिक पुस्तकों की लेखिका योग विशेषज्ञ डॉ कविता भट्ट शैलपुत्री थी।  डॉ कविता भट्ट ने योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को स्पष्ट करते हुए कहा की वेदों उपनिषदों और पुराणों में बिखरी हुई योग परंपरा को महर्षि पतंजलि ने एकत्र और व्यवस्थित किया; किंतु उन्होंने इसका केवल सैद्धांतिक और सूत्रात्मक विवेचन ही किया। वास्तव में इसके व्यवहारिक और प्रायोगिक पक्ष को सामान्य जनमानस के लिए सुलभ कराने का श्रेय भारतवर्ष के अनेक हठयोगियों को जाता है। उन्होंने कहा कि हठ योग राजयोग तथा गीता में विभाजित कर्म ज्ञान और भक्ति योग को समग्र रूप से मूल ग्रंथों के आधार पर जानने और समझने की तथा प्रसारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि योग द्वारा दुख निवृत्ति मन के अनुशासन पर निर्भर है और मन के अनुशासन के लिए प्रत्याहार अर्थात इंद्रिय निरोध ही सर्व प्रमुख साधन है और इसे अपेक्षित ढंग से प्रसारित नहीं किया गया इसलिए इसको प्रसारित करने और अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान दिल्ली के डॉयरेक्टर योगमुखी, प्रोफेसर ईश्वर भारद्वाज ने भी सम्बोधित किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेंसर जी डी शर्मा, श्रीगुरूराम राय के डॉ सुंनील कुमार ने भी विचार व्यक्त किये।  कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तोली के प्राचार्य अरूण पांथरी ने सभी सम्मानित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हेम चन्द्र केस्टवाल, दिनेश पाठक, डॉ सोमलता झा, महिपाल कश्यप, लक्ष्मी नैथानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ राम नारायण मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें