स्व. बिनोद चन्द्र कुकरेती को दी श्रद्धाजंलि
कोटद्वार। आर्यगिरधारी लाल महर्षि दयानन्द ट्रस्ट एंव वरिष्ठ नागरिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बिनोद कुकरेती के असमायिक निधन पर दुःख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गयी। 22 फरवरी को देहरादून में ईलाज के दौरान शिक्षाविद् बिनोद कुकरेती का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था तथा उसी दिन कोटद्वार मुक्तिधाम में उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया था। व्यापार मंडल सभागार में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में वक्ताओं स्व. बिनोद चन्द्र कुकरेती के कृतित्व एंव व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें बहु आयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. कुकरेती एक कुशल प्रशासक, मृदुभाषी, स्वतंत्र सोच, वैज्ञानिक तथ्य को महत्व देने वाले तथा सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित व्यक्ति थे। श्रद्धाजंलि सभा में वरिष्ठ साहित्यकार चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, सुरेन्द्र लाल आर्य, सत्यप्रकाश थपलियाल, डॉ नन्द किशोर ढौंडियाल, गोविन्द डंडरियाल, सुरेशानन्द जखमोला, रिपुदमन सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश नैथानी, जनार्द्धन बुडाकोटी, गोपाल बंसल, प्रवेश नवानी, महेन्द्र कुमार अग्रवाल, के. एस. चौहान, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, शूरवीर सिंह खेतवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, शिवप्रकाश कुकरेती, योगम्बर सिंह रावत, विकास देवरानी, भुवन मोहन गुसांई, श्रीमती सुनीता बिष्ट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कै. पी. एल. खन्तवाल ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें