धूमधाम से मनाया वृक्ष संरक्षण दिवस
पौड़ी। राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था समळौंण द्वारा ग्राम पैठाणी की समळौंण वन में विभिन्न प्रजातियों के एक सौ पौधों का समळौंण सेना के सहयोग से रोपण किया गया। संस्था के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने बताया कि विगत वर्ष भी संस्था द्वारा वृक्ष संरक्षण दिवस कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, संस्था का लक्ष्य है कि, जिन पौधों का रोपण किया जा रहा है,उनका वृक्ष होने तक संरक्षण होना बहुत जरूरी है। इसलिए संस्था प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को वृक्ष संरक्षण दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, पश्चिमी नयार का जलस्तर वर्ष-दर-वर्ष घट रहा है। पश्चिमी नयार सहित सभी मूल जलस्रोंतों को बचाने के लिए पौधारोपण का कार्य किया जाना अति आवश्यक है। उन्होने बताया कि आज के पौधों की व्यवस्था सिविल सोयम पाबौ के द्वारा निशुल्क की गयी थी। उक्त अवसर पर वनक्षेत्राधिकारी बिमल भट्ट सिविल सोयम पाबौ ने कहा कि समळौंण संस्था की यह एक अभिनव पहल है। जिसे हम सबको अंगीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष बिना जीवन अधूरा है। इनका संरक्षण करना हर मानव का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में समळौंण संस्था के अध्यक्ष मनोज रोथाण, उपाध्यक्ष भगत सिंह गुसाईं, सचिव नरेंद्र सिंह नेगी सदस्य गिरीश चंद्र नौडियाल, मोहनसिंह रावत वन पंचायत पैठाणी के पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह कंडारी, रामकृष्ण नौटियाल,गांव की समळौंण सेना नायिका श्रीमती सुनीता देवी भन्डारी सेना की सदस्य रचना देवी वीरा देवी चांदनी देवी, हेमा देवी,गोदांमंबरी देवी बिमला देवी, संगीता देवी रिंकी देवी, संगीता देवी, लीला देवी,कौंशा देवी,ऊमा देवी, ग्राम सभा प्रधान आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें