पूर्व मंत्री ने अनियोजित खनन से हो रहे ग्रामीणों के नुकसान का लिया जायजा
कोटद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी एवं प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने नगर निगम के पार्षदों के साथ भाबर क्षेत्र के तेलीस्रोत, लोकमणिपुर, पश्चिमी तथा उत्तरी झंडीचौड का दौरा कर अनियोजित खनन से हो रहे ग्रामीणों के नुकसान का जायजा लिया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वर्तमान खनन नीति को ग्रामीणों के लिए नासूर बताते हुए तत्काल जनहित में नई पारदर्शी नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को भरोसा दिलाया कि यदि वर्तमान सरकार पारदर्शी खनननीति बनाने में विफल रही तो आगामी 2022 में कांग्रेस की सरकार नई पारदर्शी खनन नीति बनायेगी।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की वर्तमान अव्यावहारिक खनन नीति से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है, जन विरोधी एवं अव्यावहारिक खनननीति से वर्तमान में नदियों में मानको के विपरीत कई फीट गहरे गढ्ढे कर दिये गये है, जिससे नदियों के स्वरूप को बदलते हुए ग्रामीणों के आने जाने वाले परम्परागत रास्तों को भी बंद कर दिया गया है, जिससे भारी धन, जन की हानि हो रही है, नदियों की धारा बदलने से किसानों के खेतो में भी भू-कटाव हो रहा है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनके अथक प्रसास से वर्ष 2015-16 में तेलीस्रोत में सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया गया था, लेकिन अनियोजित खनन के चलते उक्त दीवार भी धराशायी हो गयी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप खनननीति को पारदर्शी, बेरोजगारों को रोजगार देने तथा जनता के हकहकूक दिये जाने वाली नीति बनाने की मांग की है। इस मौके पर पार्षदों ने भी वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनायी गयी सुरक्षा दीवार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सुरक्षा दीवार निर्माण के समय पार्षदों ने कई बार क्षेत्रीय विधायक एवं निर्माणदायी संस्था को शिकायत करने के बाद भी घटिया निर्माण करवाया गया, जिससे वह दीवार भी अनियोजित खनन के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ गयी। पूर्व काबीना मं़त्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि यदि वर्तमान सरकार के द्वारा पारदर्शी खनन नीति नहीं बनायी गयी तो आगामी 2022 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद तत्काल नई पारदर्शी एवं जनहितैशी खनन नीति बनायी जायेगी, ताकि लोगों को नुकसान की बजाय फायदा हो। इस मौके पर पार्षद जगदीश मेहरा, अमित नेगी, सुखपाल शाह, अनिल रावत, प्रेम सिंह बिनवाल, प्रमोद बौंठियाल, महेन्द्र पाल सिंह, गीता सिंह, पूजा देवी, शशिभूषण, विपिन जोशी, मान सिंह, टेक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें