धूमधाम से मनाया हरेला पर्व - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 17 जुलाई 2021

धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

 धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

कोटद्वार। विकास खण्ड द्वारीखाल के ब्लाकप्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने प्राथमिक विद्यालय बिरमोली में आम एवं कटहल के पौधों का रोपण कर हरेला पर्व मनाया। इस अवसर पर महिला मंगलदल एवं ग्रामवासियों ने 300 आम के पौधे एवं 300 अमरूद के पौधों का रोपण किया। हरेला पौधरोपण कार्यक्रम में श्री राणा ने सभी उपस्थित जनों को पौधरोपण करने तथा पेडों को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बिना पेडों के हम जीवित नहीं रह सकते हैं। पेड पौधे हैं तो मानव है यदि पेड पौधे नहीं रहेंगे तो हम भी नहीं रह पायेंगे। हमारे पूर्वजों ने भी पेड पौधे लगाये हैं और आज हम उनका उपयोग कर रहे हैं। पेड पौधों से ही हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है और समय पर बर्षा होती है। हमें अपने खेतों में घर के पास फलदार वृक्षों का रोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग के सहयोग से विकास खण्ड द्वारीखाल में 10000 पौधों का रोपण किया गया। विकास खण्ड में मनरेगा योजना में अलग से फलदार एवं वन प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा।

हरेला वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, रोशन सिंह तोमर प्रधान हथनुड, गणेश कण्डवाल प्रधान बनाली, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट, ऊषा देवी, महिला मंगलदल, संजीव जुयाल, धर्मेन्द्र सिंह, नरेन्द्र रावत, एडीओ उद्यान मुकेश पटवाल, प्रवक्ता जी.आइ.सी सतपुली, बरखा पटवाल, अध्यापिका मनीषा, अध्यक्ष उत्थान संगठन सकुल काण्डाखाल, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवेज आदि उपस्थित थे। संचालन सेवानिवृत्त स0वि0अ0 पंचायत मनमोहन बिष्ट ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें