बुधवार, 27 जनवरी 2021
छठवें राठ महोत्सव की रही धूम
पौड़ी। पैठाणी 20 जनवरी को छठवें राठ महोत्सव की धूम रही। राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था समळौंण द्वारा आयोजित छठवां राठ महोत्सव कारगिल शहीद स्वर्गीय मान सिंह कंडारी राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में स्वर्गीय छगटसिंह बर्त्वाल पूर्व ब्लाक प्रमुख विकासखंड थलीसैंण की स्मृति में रंगारंग थडिया चौंफला जागर के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणेश गोदियाल थे। उन्होंने कहा समळौंण संस्था राठ क्षेत्र में ही नहीं अपितु संपूर्ण उत्तराखंड में एक आंदोलन के रूप में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के साथ साथ महिला सशक्तिकरण पर ही कार्य कर रही है जो कि सराहनीय कदम है संस्था इसके लिए बधाई के पात्र है। विशिष्ट अतिथि स्वर्गीय छगटसिंह बर्त्वाल के पुत्र रणजीत सिंह बर्त्वाल थे। उन्होंने कहा आज मेरे परिवार के द्वारा पूज्य पिताजी की स्मृति में समळौंण संस्था द्वारा आयोजित छठवां राठ महोत्सव मनाया जा रहा है, संस्था द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी विषय कैसे हो जल संरक्षण का भी आयोजन किया गया। आयोजित विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता जल संरक्षण कैसे हो विषय पर अपने विचार ब्यक्त करते हुए प्रसिद्ध पर्यावरणविद तथा मिश्रित वन के प्रणेता जगत सिंह जंगली ने कहा कि स्थानीय प्रजाति के पौधों का अधिक से अधिक रोपित किया जाना चाहिए तभी जल संरक्षण सम्भव है। उन्होंने कहा कि, समळौंण के माध्यम से पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा जितने वृक्ष लगाएंगे उतना ही हमें जमीन के अंदर पानी मिलेगा और हमारे सूखते हुए नाले गाड-गधेर,े धारे-नौले आदि तभी पुनर्जीवित हो सकते हैं। कार्यक्रम में संस्था की ओर से पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली, लोक जागृति संस्था एवं बीना फाउंडेशन कर्णप्रयाग के सचिव जितेंद्र कुमार चिपको नेता चंडी प्रसाद भट्ट न्यास के कोषाध्यक्ष गोपेश्वर से मंगला कोठियाल को पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समळौंण सम्मान- 2021 से सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ गांव में काम करने वाली समळौंण सेना नायिकाओं क्रमशः ग्राम दौला से समळौंण सेना नायिका श्रीमती रामेश्वरी देवी नौटियाल समळौंण सेना नायिका ग्राम बहेड़ी से श्रीमती सीमा देवी गोदियाल समळौंण सेना नायिका ग्राम खण्डगांव से श्रीमती गोदावरी देवी नेगी को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में समळौंण राठ मातृशक्ति सम्मान से नवाजे गए। पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक जागरण प्रभारी पौड़ी गुरवेन्द्र सिंह नेगी एवं टूरिस्ट संदेश मासिक पत्रिका के संपादक सुभाष चंद्र नौटियाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समळौंण पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में रेंज अधिकारी पैठाणी श्रीमती रश्मि ध्यानी ने क्षेत्रवासियों से वनों को बचाने और उनके महत्व पर विस्तार से जानकारियां दी। कार्यक्रम में श्रीमती माहेश्वरी देवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी महिलाओं को समळौंण आन्दोलन की पहल को एक रीति रिवाज के रूप में घर-घर में हर संस्कार तैं समळौंण्या बणावा एक डाळी जरूर लगावा समळौंण पौधारोपण करवाने की अपील की। कार्यक्रम में गांव की नौ समळौंण सेनाओं ग्राम बहेड़ी भटकोट पैठाणी पैलार कुठखन्डई सिरतोली पल्ली कोटी दौला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। जिसमें ग्राम दौला की समळौंण सैना ने प्रथम स्थान ग्राम पैलार की समळौंण सैना ने द्वितीय स्थान ग्राम पल्ली की समळौंण सैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था की ओर से क्रमशः 3000, 2000 वह एक हजार की राशि देकर पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र नौटियाल के हाथों पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में स्वर्गीय छगटसिंह बर्त्वाल की स्मृति में माल्टे अमरूद बांज का समळौंण पौध रोपी गयी। संयोजक मातबर सिंह वर्त्वाल व बीना फ़ाउन्डेशन के सचिव जितेन्द्र कुमार ने जागर व पर्यावरण गीत गाकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर पत्रकार कमल बिष्ट , राठ महोत्सव के संयोजक मातबर सिंह वर्त्वाल, समळौंण संस्था के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल, समळौंण अध्यक्ष मनोज रोथाण, उपाध्यक्ष भगत सिंह गुसाईं,सचिव नरेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष नत्थीराम नौडियाल, सदस्य क्रांति बल्लभ नौटियाल, अंशुल जुयाल, आंदोलन की संयोजिका श्रीमती बबीता देवी, माहेश्वरी देवी, रामेश्वरी देवी, सतेश्वरी देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन के संयोजक व संस्था के वरिष्ठ सदस्य पंडित रामकृष्ण नौटियाल ने किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें