नन्हीं दुनिया, भावी राष्ट्र द्वारा पर्यावरण सुरक्षा का लिया गया संकल्प - TOURIST SANDESH

सोमवार, 4 जनवरी 2021

नन्हीं दुनिया, भावी राष्ट्र द्वारा पर्यावरण सुरक्षा का लिया गया संकल्प

 नन्हीं दुनिया, भावी राष्ट्र द्वारा पर्यावरण सुरक्षा का लिया गया संकल्प


आर.बी. कण्डवाल हुए सम्मानित


कोटद्वार। नन्हीं दुनिया, भावी राष्ट्र के जनपदीय कार्यालय में एक आवश्यक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वैश्विक स्तर पर होने वाले पर्यावरणीय प्रदूषण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष आर.बी. कण्डवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वभर में बढ़ता हुआ पर्यावरणीय प्रदूषण आज चिन्ता का विषय बन चुका है। इसके यथोचित निदान के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की नितान्त आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा में योगदान के लिए कुछेक उपायों पर अपने विचार विस्तृत रूप से व्यक्त किए और वृक्षों को साक्षात देवता के तुल्य मानते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी उपयोगिता बताई। इस अवसर पर सुन्दरलाल जोशी ने जहाँ एक तरफ आर.बी. कण्डवाल को प0 राम कृष्ण पुरोहित स्मृति सम्मान (2020-21) की प्राप्ति पर पूरे एन.डी.बी.आर. परिवार की ओर से शुभकामनाएँ दी। श्री जोशी ने बताया कि पर्यावरणीय प्रदूषण का एक मुख्य घटक वैचारिक प्रदूषण भी है जिसके दुष्परिणाम स्वरूप आज पूरा विश्व रासायनिक और जैविक हथियारों के ढ़ेर पर बैठा है जिसके यथोचित समाधान के लिए वैश्विक स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा भारत सहित विश्व स्तर के सभी वैज्ञानिकों को कोरोना वैक्सीन निर्माण की

शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। कार्यक्रम में कोरोना नियमों का पालन करते हुए अरूण बड़थ्वाल, आयुष जोशी, अनुज कण्डवाल, कमला जोशी, रजनी बहुगुणा, रेनू रावत, मोहित, अनुराग, श्रीमती दर्शनी देवी जोशी आदि ने प्रतिभाग किया 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें