गौरव जन सम्मान समारोह का आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

गौरव जन सम्मान समारोह का आयोजन

गौरव जन सम्मान समारोह का आयोजन

देहरादून। अपना गौरव जनकल्याण सोसायटी द्वारा अपना गौरव जन जागरण एवं सम्मान समारोह 2020 का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गणेश गोदियाल मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी देवी थे। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक मांगलगीतों के साथ  मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद जन जागरूकता के कार्यक्रम जैसे कि आपदा प्रबंधन उत्तराखंड शासन की टीम ने आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। उसके बाद ज्ञान विज्ञान संस्था द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम पेश किया गया। तत्पश्चात स्थानीय प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की और फिर अपना गौरव जन कल्याण सोसायटी द्वारा कई प्रतिभाओं जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में कार्य कर मुकाम हासिल किया है उनको पुरस्कृत किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शशि भूषण मैथाणी एवं देहरादून नगर निगम वार्ड 93 की पार्षद वीणा रतूड़ी को स्वर्गीय कृष्णकांत भट्ट स्मृति सम्मान से नवाजा गया। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समलौण संस्था के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल को गौरव स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया।  पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कुलदीप रावत को गौरव स्मृति सम्मान से नवाजा गया। राठ क्षेत्र के दो युवा  सृष्टि  गोदियाल एमबीबीएस प्रशिक्षु एवं अमित गोदियाल एनडीए प्रशिक्षु जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर एक मुकाम हासिल किया और राठ क्षेत्र का मान बढ़ाया दोनों को राठ   गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
 तत्पश्चात ग्राम कोठी पाटुली के  प्रतिभाओं हरीश जोशी, रोहन  गोदियाल, सतीश गोदियाल, स्नेहा गोदियाल, काव्या गोदियाल संदीप गोदियाल, दिवाकर गोदियाल, चेतना गोदियाल, दिव्या गोदियाल आदि को कोठी पाटुली प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गणेश गोदियाल ने अपना गौरव जन कल्याण सोसायटी द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में  पुरुषोत्तम प्रसाद गोदियाल, जगदीश लखेड़ा, कैप्टन जयपाल रावत, सोहन सिंह रावत  आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दाताराम गोदियाल ने की।  मंच संचालन बलदेव प्रसाद गोदियाल ने किया। सोसाइटी के सभी पदाधिकारी आशीष गोदियाल, सतीश गोदियाल,पंकज रावत,द्वारिका गोदियाल , सौरव गोदियाल, सुमित, सनीस, सुशील, नरेश, अमित आदि ने कार्यक्रम मैं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें