राष्ट्रवाद है मुख्य मुद्दा - बीरेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

राष्ट्रवाद है मुख्य मुद्दा - बीरेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा

राष्ट्रवाद है मुख्य मुद्दा 

                                  बीरेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा


कोटद्वार। लोकसभा चुनाव-2019 का मुख्य मुद्दा राष्ट्रवाद है, यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा दर्जादारी राज्यमंत्री बीरेन्द्र बिष्ट ने कोटद्वार में एक प्रेसवार्ता में कही, उन्होनें कहा कि कांग्रेस के घोषणपत्र से साफ हो चुका है कि वह आतंकवादियों तथा राष्ट्रद्रोहियों का  साथ दे रही है। ऐसे में राष्ट्रवाद ही भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा है, भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है तथा उसके लिए राष्ट्र सदैव प्रथम है। राष्ट्र रहेगा तो ही हमारा अस्तित्व रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह रोज नया झूठ बोल कर देश को गुमराह कर रही है। कांग्रेस झूठ बोलकर राष्ट्रवाद से हटने का कार्य कर रही है। कांग्रेस की चार्जसीट  को उन्होंने झूठ का पुलिन्दा बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। कांग्रेस का भष्ट्राचार से पुराना रिश्ता है, तथा अभी वह उसी पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर भाजपा बडे़ अन्तर से जीत दर्ज करेगी। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्हांने बताया कि प्रदेश में विगत 2 सालों में सरकारी, गैर सरकारी ,स्वरोजगार तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अब तक 4 लाख 50 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 8,322 नौकरियां सरकारी क्षेत्र में दी गयी हैं, सबसे अधिक 2,631नौकरियो शिक्षा विभाग में दी गयी हैं तथा कौशल विकास के माध्यम से प्रदेश में 1,682 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से  88,485 तथा निजी क्षेत्र में 3 लाख 48 हजार नौकरियां उपलब्ध करायी गयी हैं। प्रदेश में त्रिवेन्द्र सरकार के 2 साल की उपलब्धियों तथा केन्द्र में मोदी सरकार के शानदार 5 साल के कार्यकाल के कारण प्रदेश में त्रिवेन्द्र तथा मोदी मैजिक है। इस अवसर पर पौड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, लोकसभा भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी राजगौरव नौटियाल, विधानसभा संयोजक संग्राम सिहं भण्डारी,सुनील गोयल, गढ़वाल मण्डल भाजपा विस्तारक राकेश गिरी, अमित आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें