मदद के लिए उठते हाथ - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 3 अप्रैल 2019

मदद के लिए उठते हाथ

मदद के लिए उठते हाथ

उत्तराखण्ड लोक साहित्य एंव सांस्कृतिक मंच ने बेसहारा महिला शान्ति देवी को संस्था की ओर से छः हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है। ज्ञात हो कि शान्ति देवी के माता-पिता सहित पति की गत माह 14 मार्च एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। 33 वर्षीय शान्ति देवी पर तब दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य ने भी ग्यारह हजार की धनराशि दी है। श्री आर्य ने बताया कि उन्हें यह धनराशि विभिन्न दानीदाताओं से प्राप्त हुई है। उन्होंने समाज के प्रबु,द्धजनों से अपील की है कि, शान्ति देवी तथा उसके तीन नाबालिक बच्चों की सहायता हेतु आगे आएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें