- TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 17 सितंबर 2018

माउंटेन बाइकिंग चलाकर पर्यटन पर्व 2018 का आगाज
कोटद्वार। भारत सरकार के दिशा निर्देशों तथा जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की पहल पर जिलाधिकारी सुशील कुमार द्वारा कंडोलिया के ऐतिहासिक मैदान से माउंटेन बाइकिंग चलाकर पर्यटन पर्व 2018 के कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया। जिसमें साहसिक खेल कार्यक्रम के तहत पौड़ी तथा श्रीनगर के 34 प्रतिभागियों ने पौड़ी से खिर्सू तक 19 किमी की साइकिलिंग की।
कंडोलिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सभी साहसिक खेल प्रेमियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति बढ़ रहे रूझान को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि साहसिक खेल तन और मन के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। पर्यटन पर्व का उद्देश्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भारत सरकार की पहल पर पर्यटन पर्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यह पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय उत्पादनों से बनी वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि लोग स्थानीय उत्पादनों को बढ़ावा देने में रूचि लें।  प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए। पर्यटन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। पर्व का उद्देश्य नवयुवकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं भविष्य में पर्यटन विभाग एवं सांस्कृतिक विभाग के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। 
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह, ईओ पालिका विनोद लाल शाह, एसडीओ वन प्रभाग बहुखंडी, गढ़वाल, व्यापार संघ, खेल विभाग, युवा कल्याण आदि विभागों के अधिकारी, केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर परिसर के विद्यार्थी एवं स्थानीय युवक उपस्थित रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें