स्वच्छता सेमिनार का होगा आयोजन
कोटद्वार। आगामी 30 सितम्बर को कोटद्वार में स्वच्छता पर एक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए दैनिक जयन्त के सम्पादक नागेन्द्र उनियाल ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से प्रेक्षागृह कोटद्वार में स्वच्छता सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इस सेमिनार में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत तथा परमार्थ आश्रम के स्वामी चिदानन्द महाराज प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी क्षेत्रीय स्कूल के प्रधानाचर्यों एवं एक सीनियर स्कूली बच्चे को स्वच्छता प्रतिनिधि बनाया जाना प्रस्तावित है। स्कूल तथा आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाये रखने की जिम्मेदारी स्वच्छता प्रतिनिधि की होगी। इसी प्रकार कोटद्वार में स्थित सभी सरकारी विभागों के विभागीय प्रमुख स्वच्छता प्रतिनिधि भी होंगें। सरकारी कार्यालयों एवं आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाये रखने की जिम्मेदरी स्वच्छता प्रतिनिधि की होगी। स्वच्छता प्रतिनिधि पूर्ण रूप से स्वैच्छिक होंगे। समय-समय पर स्वच्छता ऑडिट किया जाना भी प्रस्तावित है। स्वच्छता के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित करने के लिए यह दैनिक जयन्त की पहल है। उन्होंने बताया कि विगत 40 वर्षों से दैनिक जयन्त नियमित रूप से प्रकाशित हो रहा है। दैनिक जयन्त अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को भली-भांति समझते हुए समाज हित में निरन्तर अपनी भागीदारी निभा रहा है। समाज सेवा के लिए समर्पित समाचार पत्र जयन्त स्वच्छता के लिए स्थानीय जनता का आवाह्न करता है। श्री उनियाल ने सभी गैर सरकारी संगठनों, क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों, महाविद्यालयों, स्थानीय जनता एवं युवाओं से स्वच्छता सेमिनार को सफल बनाने का आवाह्न किया है।गुरुवार, 20 सितंबर 2018
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें