राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में हुआ गढ़भोज का आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में हुआ गढ़भोज का आयोजन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में हुआ गढ़भोज का आयोजन



“जो भोजन अपनी धरती से जुड़ा हो, वह केवल पेट नहीं भरता, संस्कार भी गढ़ता है।” इसी भाव को चरितार्थ करते हुए बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, विकासखण्ड जयहरीखाल में गढ़भोज का आयोजन किया गया।

 भोजनमाता अनीता देवी ने पहाड़ की पारम्परिक पाक-परम्परा को साकार रूप देते हुए गहत के फाणु-भात, कद्दू के नर्म पत्तों की हरी-भरी सब्जी तथा मीठी खीर बनाकर बच्चों को परोसा। ये पहाड़ी व्यंजन विद्यार्थियों के समक्ष परोसे गए तो पूरी कक्षा में उत्साह और उल्लास का वातावरण बन गया। बच्चों ने न केवल स्वाद लेकर भोजन ग्रहण किया, अपितु अपने पूर्वजों के पौष्टिक खान-पान के वैज्ञानिक महत्व से भी आत्मसात किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल ने गढ़भोज के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह गढ़भोज केवल एक भोजन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों की ओर लौटने, स्थानीय मोटे अनाजों (मिलेट्स) के संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ के महत्व को भी उजागर करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें