एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
प्रथम स्थान कुमारी सुरभि, द्वितीय स्थान ऐश्वर्या, तथा तृतीय स्थान पर रही कुमारी शुभी
कोटद्वार। मंगलवार, डॉ. पी.डी.बी.एच. हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047’ विषय पर गौरा देवी सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने की। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी एवं संगोष्ठी संयोजक डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट ने किया।
संगोष्ठी संयोजक डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश सेवा तथा भारत के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान कुमारी सुरभि, द्वितीय स्थान ऐश्वर्या, तथा तृतीय स्थान कुमारी शुभी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के
संयोजक डॉ. सूरत सिंह बलूड़ी, निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. निशांत भट्ट एवं डॉ. मीरा उपस्थित थे।
कार्यक्रम सुव्यवस्थित बनाने में डॉ. श्रद्धा सिंह का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. प्रियंका भट्ट, छात्र ज्योति, आलिया, सुरभि, पूजा, अर्पिता, जीशान, मुकुल आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें