धूमधाम से मनाया डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर का 87 वां जन्मदिन
डॉ सुरेन्द्र लाल आर्य को डॉ आंबेडकर स्मृति सम्मान
कोटद्वार/देहरादून। भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड के तत्वाधान में अम्बेडकर भवन सेवलाकलां देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अकादमी के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. एस पी सुमनाक्षर का 87 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर अकादमी के चमोली जिला जिलाध्यक्ष प्रो.डॉ. जसवंत लाल की ओर से अकादमी के मंडल अध्यक्ष (गढ़वाल) डॉ.सुरेन्द्र लाल आर्य 'सर्वोदय भूषण' को उनके समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ आंबेडकर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया, यह सम्मान अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह, चिरंजी लाल भारती अपर जिला जज (से.नि.), कृपाल सिंह मुख्य अभियंता सानिवि उत्तराखंड (से.नि.), देवेंद्र सिंह अति.निदेशक ओ एन जी सी (से.नि.) एवं रघुनाथ लाल आर्य अति. निदेशक शिक्षा विभाग (से.नि.) आदि के हाथों प्रदान किया गया । भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन अकादमी के प्रदेश महासचिव चंद्रपाल सिंह ने किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें