भारतीय भाषाओं में साहित्यिक परंपराओं के प्रति जागरुकता के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

भारतीय भाषाओं में साहित्यिक परंपराओं के प्रति जागरुकता के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन

 भारतीय भाषाओं में साहित्यिक परंपराओं के प्रति जागरुकता के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन 



कोटद्वार। डॉ. पी. दत्त ब .हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में गुरुवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम ABBS 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में भाषा उत्सव सम्बन्धी साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डी एस नेगी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक प्राे. अरविंद अवस्थी थे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय भाषाओं, बोलियों और उनमें विद्यमान साहित्यिक परंपराओं के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना है । इस अवसर पर कालिदास के जीवन की घटनाओं को वर्णित करते हुए एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। जिसमें नवीन बिष्ट द्वारा महर्षि वेद व्यास, महर्षि पाणिनी एवं महाकवि कालिदास को अपने कुशल अभिनय द्वारा जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। हिंदी विभाग के छात्र- छात्राओं द्वारा भाषा उत्सव कार्यक्रम में थड़िया, चौंफुला, झुमैलो, तांदी, चांचड़ी, भोजपुरी, अवधी, जौनसारी इत्यादि भाषाओं पर लोकगीतों एवं वृत्तांतो के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी। इसी क्रम में शिक्षा शास्त्र के छात्र छात्राओं ने लोक गीतों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया साथ ही ओमप्रकाश ने भी एक लोक गीत प्रस्तुत किया। संगीत विभाग प्रभारी प्रो. मनीष डंगवाल तथा सहायक पुष्कर के सहयोग तथा छात्र आभास एवं हिमांशु ने वाद्य यंत्रों के प्रयोग से वातावरण संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में दिव्यांशी, मनीषा, सोनिया, बबीता, आस्था, उर्वशी, चांदनी, रोशनी, हिमांशी, प्रियांशी, हिमांशु ,खुशी इत्यादि छात्र-छात्राओं ने भूमिका निभाई। 

इस अवसर पर डॉ सुशील बहुगुणा, डॉ प्रताप बिष्ट, डॉ आशाराम बिजल्बाण, डॉ चंद्रप्रभा कंडवाल, डॉ संदीप कुमार, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ मीनाक्षी, डॉ रजनी बाला, डॉ ऐश्वर्या राणा, डॉ शशि बाला उनियाल, डॉ बिशन सिंह, डॉ संदीप किमोठी, डॉ हीरा सिंह, डॉ दयाकिशन जोशी, डॉ रश्मि बहुखंडी,संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ मनीषा सिंह, डॉ गीता, डॉ प्रियम अग्रवाल,  हिंदी विभाग की डॉ मीरा, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ प्रियंका भट्ट, संस्कृत विभाग के प्राध्यापक, कार्यक्रम के संचालक डॉ मनोरथ प्रसाद नौगांई, समस्त प्राध्यापक तथा छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें