कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 24 अगस्त 2026

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

कोटद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग,क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन एवं "कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ" राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान  में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo डीoएसo नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo डीoएसo नेगी एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन गढ़वाल, अजय सिंह एवं महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉo विनोद सिंह भण्डारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन  कर किया गया।

 इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo डीoएसo नेगी ने छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए  कहा कि आज के कड़े प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल कर लेना रोजगार की गारंटी नहीं है। भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल , तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होना पड़ेगा। उन्होंने छात्र - छात्राओं को अपनी रुचि व क्षमताओं को पहचानने और एक लक्ष्य तय कर निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।  प्राचार्य ने अपने उदबोधन में कहा कि 

 शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और सही कैरियर मार्गदर्शन की महत्ता बढ़ गई है। प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि  प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं होती हैं, आवश्यकता उन्हें पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 इस अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन गढ़वाल द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर के विभिन्न अवसरों के साथ-साथ विभिन्न पोर्टलों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

 महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉo विनोद सिंह भण्डारी द्वारा  विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर चयन हेतु मार्गदर्शन करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर  कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ  की संयोजक डॉo मनीषा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि विशेषज्ञों और छात्र- छात्राओं के बीच एक सार्थक संवाद स्थापित करने का प्रयास है।

 कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग समिति, डॉo ऐश्वर्या राणा, कैरियर काउंसलिंग समिति के सदस्य डॉo गणेश चंद, डॉo हिमांशु, डॉo गीता एवं डॉo भुवनेश कुमार का विशेष योगदान रहा। 

इस अवसर पर  डॉ. आशाराम बिजल्वाण ,डॉo संदीप कुमार, डॉ. संजय मदान, डॉo मीनाक्षी वर्मा, नीरज सिंह रावत  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन, प्रभात सिंह नेगी नगर सेवायोजन कार्यालय पौड़ी, विकास  नेगी शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र कोटद्वार, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, एनसीसी के कैडेट्स, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें