कृत्रिम बौद्धिकता में सिक्स सिग्मा से भविष्य के लिए रोजगार एवं शोध की संभावना पर हुआ कार्यशाला का आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

कृत्रिम बौद्धिकता में सिक्स सिग्मा से भविष्य के लिए रोजगार एवं शोध की संभावना पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

 कृत्रिम बौद्धिकता में सिक्स सिग्मा से भविष्य के लिए रोजगार एवं शोध की संभावना पर हुआ कार्यशाला का आयोजन



कोटद्वार। डॉ. पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में “AI-Enabled Future-Ready Employability, Career & Research Development, and Institutional Process Excellence through Lean Six Sigma” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन जिसमें समस्याओं को समाधान में परिवर्तित करने तथा प्रक्रियाओं को बेहतर प्रदर्शन में बदलने की अवधारणा पर प्रतिभागियों को जानकारी इंटरनेशनल प्रोसेस एक्सीलेंस काउंसिल के रिसोर्स पर्सन दीपक द्विवेदी द्वारा दी गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को लीन सिक्स सिगमा व्हाइट बेल्ट का प्रमाणपत्र विधान सभा अध्यक्ष, ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में गुणवत्ता प्रबंधन, प्रक्रियाओं के सुधार तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी में प्रबन्धन सम्बन्धी कौशलों का विकास किया जा सकता है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार को भारत का प्रथम महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जिसमें बायोटेक्नोलॉजी विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग एवं बी. जे. एम. सी. विभाग के अधिकांश छात्र छात्राएं लीन सिक्स सिगमा व्हाइट बेल्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम  संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय के आई ०क्यू० ए० सी० समन्वयक डॉ० आर०के० द्विवेदी द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें