मुख्य फार्मेसी अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
पौड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के मुख्य फार्मेसी अधिकारी मदन मोहन नौटियाल लगभग 41 साल क़ी बेदाग़ सेवा करने के पश्चात् आज सेवानिवृत हो गए. आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट मे कार्यक्रम मे उनको सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घजीवी होने की कामना की।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उपेंद्र पंवार द्वारा उनको सम्मान पत्र एवं शाल ओढ़कर उनको सम्मानित किया गया।
जिला टी बी क्लिनिक मे कार्यरत, एवं डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन उत्तराखण्ड क़ी गढ़वाल मण्डलीय अध्यक्ष मदन मोहन नौटियाल के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला अस्पताल पौड़ी के लैब तकनीशियन
कल्पेश्वर बर्थवाल ने किया।
इस अवसर पर जिला अस्पताल पौड़ी के मुख्य फार्मेसी अधिकारी बलूनी, जे पी टम्टा ,फार्मेसी अधिकारी विमल भट्ट, ब्लॉक केवल अकाउंट अजय चमोली, नीरज डोभाल, ब्लॉक योजना प्रबंधक महेंद्र कुकरेती आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें