पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
कोटद्वार। आई टी डी ए कैल्क कम्प्यूटर संस्थान, बुरांश कोचिंग क्लासेस तथा अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ इंगलिश लेन्गवेज संस्थान मे पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी के निधन पर मौन रख कर विनम्र श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यों को याद किया गया संस्था के निदेशक डॉ नन्द किशोर जखमोला ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए उत्तराखण्ड का सच्चा सपूत बताया, कहा कि उन्होंने राष्ट्र सेवा तथा जन सेवा के लिए समर्पित नेतृत्व कर्ता के रूप में आजीवन राष्ट्र एवं उत्तराखण्ड की सेवा की। संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी अरविन्द दुदपुडी ने कहा की वे अपने आप में एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे। भारतीय सेना से लेकर संसद और विधानसभा तक अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का जो आदर्श उन्होंने स्थापित किया वह सदैव हमारे लिए प्रेरण स्रोत बना रहेगा। श्रद्वांजलि सभा मे डॉ नन्द किशोर जखमोला ,श्रीमती अनिता जखमोला, राजेश्वरी काला, अरविन्द दुदपुडी , स्वाती कण्डवाल, नितेश रावत सौरभ घनसेला, अंशिका डंगवाल,मोहित ठाकुर, रजनी रावत ,भारत रावत, देवांश चमोली, अलका रावत सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें