एलुमिनी एसोशिएशन राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल द्वारा आयोजित बैठक
सामाजिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सामूहिक भागीदारी से आगे बढ़ेगा एलुमिनी एसोशिएशन
देहरादून। (टूरिस्ट संदेश, शनिवार) इं. भगवती प्रसाद बैंजवाल की अध्यक्षता तथा इं. हरीश नौटियाल के संयोजन में एकता भवन, यमुना काॅलोनी में एलुमिनी एसोशिएशन राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि, सामाजिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए एलुमिनी एसोशिएशन सामूहिक भागीदारी से आगे बढ़ेगा। बैठक में 1975 बैच से लेकर 2007 बैच के अनेक पूर्व छात्रों ने भाग लिया। वर्तमान में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से कई पूर्व छात्र सेवानिवृत्ति ले चुके हैं जबकि अनेक पूर्व छात्र देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। बैठक में संस्थान के गौरव को बनाये रखने के लिए हर सम्भव योगदान दिये जाने पर सहमति व्यक्त की गयी। वक्ताओं ने कहा कि, सामूहिक भागीदारी से एलुमिनी एसोशिएशन द्वारा पूर्व में निर्धारित किये गये लक्ष्यों को पूर्ण किया जायेगा। ज्ञात हो कि, एलुमिनी एसोशिएशन ने पूर्व की आयोजित बैठक में तय किया था कि, राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल में जरूरतमंद अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे तथा संस्थान में एक अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास स्थापित की जायेगी। साथ ही इस वर्ष देहरादून में आयोजित होने वाले एलुमिनी एसोशिएशन का पुनर्मिलन सहपाठी सम्मेलन इं. हरीश नौटियाल के संयोजन में माह अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा। एलुमिनी एसोशिएशन के अध्यक्ष इं. दिवाकर धस्माणा ने एसोसिएशन की प्रगति पर सन्तोष व्यक्त किया तथा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आयोजित होने वाले पुनर्मिलन सहपाठी सम्मेलन में एलुमिनी एसोशिएशन के डिप्लोमा के 50 वर्ष पूरे करने वाले सभी वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, संस्थान तथा समाज हित में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर संस्थान के वैभव तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हित में हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।
बैठक का संचालन एलुमिनी एसोशिएशन के महासचिव सुभाष चन्द्र नौटियाल ने किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुसांई, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह रावत, संगठन सचिव के.के.उनियाल, जनार्दन प्रसाद नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, सी.एस.रजवार, नरेश चन्द्र उनियाल, एस.एल. धीमान, नवकुमार गैरोला, वी.डी.जोशी, डी.एस.पंवार, एम.एस.बिष्ट, डी.एस.राणा, विपुल रतूड़ी, सुरेन्द्र सिंह पटवाल, सुदर्शन सिंह रावत, ए.पी.काला, पुष्कर सिंह नेगी, के.सी.पैन्यूली, के.एस.चौहान, वी.के.डंगवाल, सते सिंह चौहान, सुरेश चन्द्र भट्ट, टीका राम कोठारी, राम प्रसाद सेमवाल, जे.एस.नेगी, सुधीर मोहन, जे. पी. अग्रवाल, आर.पी.थपलियाल, रमा चरण खण्डूरी, के.के.नेगी, अरूण कोठियाल, सुरेन्द्र प्रसाद वेलवाल, पी.डी.एस.लिंगवाल, संजय बहुगुणा, हरी शंकर गैरोला, विमल, रौथाण, प्रदीप काला, ओम प्रकाश बहुगुणा, नरेश बहुगुणा, लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, त्रिभुवन सिंह नेगी, धर्मवीर सिंह चौहान, सतीश त्रिपाठी, ललित मोहन बैंजवाल, मुकेश चन्द्र रमोला, शांतनु शर्मा, अनिल जोशी, प्रवीन खण्डूरी, दीपक सिंह लिंगवाल आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें