दीन-दुखीजनों की सेवा ही मानव जीवन का प्रथम कर्तव्य - सत्य प्रकाश थपलियाल - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

दीन-दुखीजनों की सेवा ही मानव जीवन का प्रथम कर्तव्य - सत्य प्रकाश थपलियाल

 दीन-दुखीजनों की सेवा ही मानव जीवन का प्रथम कर्तव्य - सत्य प्रकाश थपलियाल


कोटद्वार। दीन-दुखीजनों की सेवा मानव जीवन का प्रथम कर्तव्य है। यह बात समाज सेवा में अग्रणी सामाजिक संस्था उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार के अध्यक्ष सत्य प्रकाश थपलियाल ने मातृविहीन-पितृविहीन बच्चों के लिए आर्थिक सहायता हेतु आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कविता पाठ भी किया | कर्नल बी बी ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनमोहन थपलियाल, विशिष्ठ अतिथि प्रकाश कोठारी, हरि प्रसाद उनियाल, नीम चन्द जैन थे। कार्यक्रम में दुगड्डा, द्वारीखाल, रिखणीखाल, जयहरीखाल विकासखण्डों के 58 छात्र-छात्राओं को 3000 हजार रूपया छमाई आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी। मुख्य अतिथि मनमोहन थपलियाल ने कहा कि, संस्था समाज हित में कार्य करते हुए सरकार को आइना दिखाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रवेश नवानी, सुरेन्द्र लाल आर्य, एस पी कुकरेती, महेन्द्र अग्रवाल, डॉ नन्द किशोर ढौ़ंडियाल, जनार्धन प्रसाद ध्यानी, जनार्धन प्रसाद बुडाकोटी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राऐं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजयपाल रावत ने किया।   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें