भर्ती के प्रथम दिन अग्निपथ पर अग्निवीरों ने सरपट लगायी दौड़ - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

भर्ती के प्रथम दिन अग्निपथ पर अग्निवीरों ने सरपट लगायी दौड़

 भर्ती के प्रथम दिन अग्निपथ पर अग्निवीरों  ने सरपट लगायी दौड़

कोटद्वार | अग्निपथ योजना के तहत् अग्निवीर बनने के लिए प्रथम दिन की भर्ती में चमोली जिले के उत्साह से लवरेज युवाओं ने अपना दमखम दिखाया | ज्ञात हो कि, गढ़वाल मण्डल के सात जिलों के लिए कोटद्वार में 19 अगस्त से 31अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत आने वाले उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए अग्निपथ योजना के अंतर्गत थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए किया जा रहा है। कोटद्वार के वी.सी. गब्बर सिंह कैम्प में आयोजित सेना भर्ती रैली के पहले दिन चमोली जिले की आठ तहसीलों जोशीमठ, चमोली, पोखरी, कर्णप्रयाग, घाट, देवाल, नारायणबगड़ तथा आदिबद्री के 5853 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, भर्ती रैली में 4944 अभ्यर्थी ने भाग लिया। कल यानि 20 अगस्त की भर्ती रैली में चमोली जिले के थराली, गैंरसैंण, जिलासू, नन्दप्रयाग तहसील तथा उत्तरकाशी जिले के राजगढ़ी, डुण्डा तथा चिन्यालीसौड़ तहसील के युवा अग्निवीर बनने के लिए दमखम दिखायेगें।

आरोपों को नकारा

 भर्ती में शामिल कुछ युवाओं ने आरोप लगा कि, भर्ती के मानकों में बदलाव किया जा रहा है | इसके जबाब में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, जनसम्पर्क अधिकारी ने आरोप को सिरे से नकारते हुए जानकारी दी की भर्ती पूर्व निर्धारित मानकों के आधार पर ही हो रही है, मानकों में कोई बदलाव या संशोधन नहीं किया गया है तथा भर्ती के मानक वेवसाईट पर उपलब्ध हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें