पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री चन्द्रमोहन सिंह नेगी की पुण्यतिथि पर किया याद
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं नगर निगम की महापौर की अगुवाई में पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री की 29वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनि श्रद्धाजंलि देते हुए उनके अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया गया। गढ़वाल टाकीज स्थित स्व. चन्द्रमोहन सिंह नेगी स्मारक पार्क में स्थित उनकी मूर्ति पर पूर्व प्रदेश के काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलित अर्पित की है। अपने संबोधन में प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री चन्द्रमोहन सिंह नेगी के विकास कार्यो की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि स्व. चन्द्रमोहन सिंह नेगी एक कुशल राजनीतिज्ञ थे, स्व. चन्द्रमोहन सिंह नेगी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा के दम पर राजनीति के क्षेत्र में पर्वतीय क्षेत्र का विकास करते हुए बहुत बडा मुकाम हासिल किया है, तथा पर्वतीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाऐं मुहैया करवाने का भरसक प्रयास किया। उन्हीं के कार्यकाल में तत्कालीन सरकार ने पर्वतीय विकास मंत्रालय की स्थापना कर उत्तराखंड के विकास के लिए योजनाओं का शुभारंभ किया गया। कहा कि स्व. चन्द्रमोह सिंह ने नारा दिया था कि उत्तराखंड मेरा जुनून है, उसी के आधार पर उत्तराखंड के आंदोलनकारियों के संघर्ष की बदौलत वर्तमान में अलग राज्य की स्थापना हुई। कहा कि कांग्रेस पार्टी स्व. चन्द्रमोहन नेगी के विकास की अवधारणा को आगे बढाने का काम करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महावीर सिंह रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, मीना बछुवाण, बलवीर सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह गुसांई, तिलक राज भाटिया, गोपाल काला, सुनील दत्त सेमवाल, प्रवीण सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह भंडारी, हरीश बिष्ट, गुडडी देवी, हरेन्द्र सिंह पुंडीर, कृपाल सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह, विजय माहेश्वरी, रमेश खंतवाल, विजय नारायण सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें