शौर्य दिवस में रूप मनाया गया कारगिल विजय दिवस - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 26 जुलाई 2021

शौर्य दिवस में रूप मनाया गया कारगिल विजय दिवस

शौर्य दिवस में रूप मनाया गया कारगिल विजय दिवस

 

पौड़ी। जनपद में आज कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस में रूप मनाया गया। जनपद मुख्यालय में शहीद स्मारक एजेंसी चौक पौड़ी में क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के.बरनवाल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर करन सिंह सहित अन्य गणमान्यों ने कारगिल युद्ध के शहीद वीर जवानों को पुष्प चक्र व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

क्षेत्रीय विधायक श्री कोली ने कहा कि भारतीय इतिहास में आज का दिन गौरवशाली दिन के रूप में अंकित है। यह दिन हमारी विजय गाथा की याद दिलाता है। आज के दिन ही कारगिल के युद्ध में हमारे जांबाज वीर सैनिकों ने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सेना को हराकर टाईगर हिल पर जीत का तिरंगा फहराया था।

जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे द्वारा भी शहीद स्मारक में वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर कार्य कर रहे सैनिकों के परिवार जनों को जिला प्रशासन की ओर से मदद् उपलब्ध कराई जाती है साथ ही सेवा उपरांत सैनिकों को स्वरोजगार देने के लिए विभिन्न योजनाओं व उद्योगों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। कहा कि सैनिकों के साथ उनके परिवार जनों का योगदान भी महत्वपूर्ण होता है। अगर कोई सैनिक या उनका कोई परिवार जन जिला प्रशासन से कोई मदद चाहता है तो विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभांवित किया जायेगा।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार राय, सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मदन सिंह, पूर्व सैनिक मातवर सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह राणा सहित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा भी वीर सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें