महापौर ने की जनहित में हडताल को समाप्त करने की अपील - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

महापौर ने की जनहित में हडताल को समाप्त करने की अपील

 महापौर ने की जनहित में हडताल को समाप्त करने की अपील

कोटद्वार। सफाई कर्मचारियों की हडताल को देखते हुए नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं हडताली कर्मचारी नेताओं की सोमवार देर शाम को आकस्मिक बैठक में महापौर ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कर्मचारियों से जनहित में हडताल को समाप्त करने की अपील की है। कहा कि नगर निगम बोर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर मांगे मनवाने के लिए प्रयास करता रहेगा। 

नगर निगम सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, नगर आयुक्त पीएल शाल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सफाई कर्मचारियों की लंबे समय चल रही हड़ताल को जनहित में समाप्त करने की अपील की है, उन्होंने कहा कि विगत दिनों से हडताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है, चारों तरफ गंदगी के ढेर लगने से महामारी की संभावना बढ गयी है, जिससे पूरा कोटद्वार निगम प्रभावित हो सकता है। महापौर ने सफाई कर्मचारियों के कार्यो को सराहना करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान जोखिम में डालते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरस्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। महापौर ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाते कहा कि नगर निगम बोर्ड कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर लगातार शासन से वार्ता करता रहेगा, तथा कर्मचारियों की मांगों का हल ढूंढने का प्रयास जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड पहले ही कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में शासन को प्रस्ताव भेज चुका है, उन्होंने नगर आयुक्त से एक बार फिर से रिमांइडर के रूप में शासन स्तर पत्राचार किये जाने के निर्देश दिये। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी हड़ताल प्रदेश स्तर पर चल रही है, इसलिए वे स्वंय निर्णय नहीं ले सकते है, कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल समाप्त करने को लेकर शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के लिए एक दिन का समय दिये जाने की बात रखी। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, सीओ अनिल जोशी, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाधिकारी श्रीमती निवेदिता बिष्ट, सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी आदि मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें