- TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

डॉ. राम प्रसाद ध्यानी हुए सम्मानित

प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राम प्रसाद ध्यानी को पूज्य गोदावरी देवी कोठारी सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनकी साहित्य सेवाओं के लिए दिया गया है। एम वी के एन इन्टरनेशनल स्कूल कोटद्वार के सभागार में हिन्दी भाषा के प्रथम डी.लिट्. डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल के 118 वें जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हेंं यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था डू समथिंग सोसाइटी तथा साहित्यिक संस्था साहित्यांचल द्वारा संयुत्त रुप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रेम लाल भट्ट विशिष्ठ अतिथि शिव प्रसाद उनियाल थे। शिव प्रसाद कुकरेती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वोदयी नेता मान सिंह रावत, प्रकाश कोठारी, चक्रधर कमलेश, अनुसुया प्रसाद डंगवाल, मंयक प्रकाश कोठारी, डॉ़. चन्द्र मोहन बड़थ्वाल आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें