- TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयन्ती 

कोटद्वार। कविराज पं. महेशानन्द थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि एवं श्री गुरू राम राय इण्टर कॉलेज दिउला के संयुक्त तत्वाधान में सरदार पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। 
कार्यक्रम के प्रथम चरण में रन फोर यूनिटी के रूप में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर से पौखाल बाजार मार्ग तक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता-राष्ट्र शक्ति एवं भाईचारे का संदेश दिया। द्वितीय चरण में प्रतिभा खोज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी, पूर्व प्रबंधक इण्टर कॉलेज पोखरी अशोक नेगी, अति विशिष्ठ अतिथि सुभाष चन्द्र उनियाल एवं उत्तराखण्ड प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह बिष्ट के निर्देशन में अलंकरण सम्मान समारोह अयोजित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें