- TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 29 सितंबर 2018

जिलाधिकारी ने किया कोषागार का औचक निरीक्षण
कोटद्वार। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने आज शनिवार का मुख्य कोषागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ एवं डबल लॉक में स्टाम्प समेत अन्य जरूरी अभिलेखों तथा दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जनपद में स्थापित उप कोषागारों के लेखाजोखा के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर मुख्य कोषाधिकारी द्वारा कोषागार में सभी अभिलेखों की जानकारी तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सीटीओ लेखेंद्र गोथियाल व कई अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें