देश के प्रथम सी.डी.एस दिवंगत जनरल विपिन रावत को दी श्रद्धाजंलि - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

देश के प्रथम सी.डी.एस दिवंगत जनरल विपिन रावत को दी श्रद्धाजंलि

 देश  के प्रथम सी.डी.एस दिवंगत जनरल विपिन रावत को दी श्रद्धाजंलि


कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने एयर फोर्स के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी सहित 13 सैनिकों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की है। गढवाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धाजंलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनरल विपिन रावत का जन्म 1958 में ले0 जनरल लक्ष्मण सिंह रावत के घर पर हुआ था, मार्च 1978 में 11वीं गोरखा रायफल्स में कमीसन प्राप्त किया था, जनरल विपिन रावत का जन्म उत्तराखंड के विरमोली के उपग्राम सैंण विकासखण्ड द्वारीखाल में हुआ था, उन्होंने तैतालिस साल तक देश की सेवा की है। कहा कि जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन से पूरा देश स्तब्ध है, कहा जनरल विपिन रावत सहित सैन्य अधिकारियों की क्षतिपूर्ति करना संभव नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शंकुतला चौहान, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह, भारत सिंह रावत, गणेश नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, पुष्कर सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल, सुनील दत्त सेमवाल, उत्तम सिंह, चद्रमोहन सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, रूपेन्द्र सिंह  नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, विनोद नेगी, प्रीति सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें