वरिष्ठ नागरिक संगठन ने सादे समारोह में मनाया 9 वां स्थापना दिवस - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने सादे समारोह में मनाया 9 वां स्थापना दिवस

 वरिष्ठ नागरिक संगठन ने  सादे समारोह में मनाया 9 वां स्थापना दिवस

कार्यक्रम में देश के प्रथम सी.डी.एस दिवंगत जनरल विपिन रावत को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि, दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए रखा गया दो मिनट का मौन

कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने एक सादे समारोह में 9 वां स्थापना दिवस मनाया। इस समारोह को भव्य रूप से मनाये जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी परन्तु देश के प्रथम सी.डी.एस जनरल विपिन रावत के आकस्मिक निधन के होने के कारण समारोह बहुत ही सादे ढ़ग से मनाया गया। देवी मन्दिर के निकट एक बारातघर में सम्पन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हंस फाउण्डेशन के उत्तराखण्ड प्रभारी पदमेन्द्र सिंह बिष्ट टेगू भाई, विशिष्ठ अतिथि पर्यावरणविद् सच्चितानन्द भारती, शिवनारायण सिंह रावत, दीनानाथ भाटिया तथा श्रीमति सीता गुप्ता थे। इस अवसर पर देश के प्रथम सी.डी.एस दिवंगत जनरल विपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में अभी हाल ही में 2.05 करोड़ रूपये को पैकेज प्राप्त करने वाले युवा रोहित नेगी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष ले0 कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी, पूर्व अध्यक्ष डीआईजी जयेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै0 पी. एल. खन्तवाल, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद कण्डवाल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल, सह सचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट, संगठन सचिव केशर सिंह चौहान, श्रीकृष्ण सिंघानिया विजय लखेड़ा, सुरेश जखमोला, प्रवेश नवानी, श्रीमति रेणुका गुसांई, सत्यप्रकाश थपलियाल, प्रकाश कोठारी, कै0 गजेन्द्र मोहन धस्माण, डॉ चन्द्र मोहन खर्कवाल, ठाकुर विजय नारायण, विजय माहेश्वरी, जनार्धन प्रसाद ध्यानी, सुरेन्द्र लाल आर्य, दिनेश ध्यानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महासचिव रामकुमार अग्रवाल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें