रोहित नेगी ने 2.05 करोड रूपये. के पैकेज प्राप्त कर रचा इतिहास - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 4 दिसंबर 2021

रोहित नेगी ने 2.05 करोड रूपये. के पैकेज प्राप्त कर रचा इतिहास

 रोहित नेगी ने 2.05 करोड रूपये. के पैकेज  प्राप्त कर रचा इतिहास

कोटद्वार। कण्वघाटी में स्थित एम. के. वी. एन. स्कूल, कण्वघाटी में 2.05 करोड़ के पैकेज को प्राप्त कर इतिहास रचने वाले छात्र रोहित नेगी का भव्य स्वागत किया गया। कण्वघाटी रामदयालपुर के निवासी रोहित नेगी ने कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक की पढ़ाई एम. के. वी. एन. स्कूल से पूर्ण की। कक्षा दसवीं में 72ः व 12वीं में 82.4ः अंक प्राप्त करने के उपरान्त रोहित ने जी.बी. पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से कम्पयूटर साइंस में बी. टेक किया। इसके उपरान्त गेट में 202 वीं रैंक हासिल कर रोहित ने आई आई टी गुवाहाटी में प्रवेश  लिया। कैम्पस प्लेसमेन्ट के प्रथम दिवस पर ही रोहित ने 2.05 करोड़ का पैकेज प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

अपने विद्यालय एम. के. वी. एन. पहुँचनें पर विद्यालय परिवार द्वारा रोहित का भव्य स्वागत किया गया। रोहित के उत्कृष्ट मुकाम हासिल करने पर प्रबन्ध निदेशक प्रकाश कोठारी ने रोहित को बधाई दी व उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। रोहित ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता, विद्यालय, एल्यूमनाई व अनुशासित तरीके से रेगूलर स्टडी का रहा। रोहित ने भविष्य में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए सामाजिक कार्य करने की भी बात कही। रोहित ने कहा की वह रोजाना 4से 6 घंटे की पढ़ाई किया करते थे साथ ही अपनी हॉबी जैसे की क्रिकेट देखना, जिम जाना, अच्छा खाना खाना भी इन्जोय करते थे। उन्होने बच्चों से बिना प्रेशर लिये रेगूलर तैयारी कर अपना भविष्य बनानें की बात कही। 

इस अवसर पर शिक्षा निदेशिका श्रीमती सिन्धु कोठारी, मयंक प्रकाश कोठारी, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल, विपिन जदली, विपिन रावत, पुष्पा केष्टवाल रेखा नेगी, हेमन्ती डबराल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें