पंडित जवाहरलाल नेहरू- एक महान व्यक्तित्व - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 14 नवंबर 2021

पंडित जवाहरलाल नेहरू- एक महान व्यक्तित्व

       पंडित जवाहरलाल नेहरू- एक महान व्यक्तित्व

                                       (बाल दिवस - पर विशेष)                     

                           


                                                  जन्म : 14 नवंबर 1889 मृत्यु : 27 मई 1964

भारत वर्ष के पहले प्रधानमंत्री  पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। उनका जन्मदिन समूचे भारतवर्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।  उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था, जो एक बहुत ही धनी परिवार से थे और माता का नाम स्वरूपरानी था। उनके पिता पेशे से वकील थे। जवाहरलाल नेहरू  को बच्चों से बड़ा स्नेह और लगाव था और वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे।

👉 जवाहरलाल नेहरू को दुनिया के बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी। उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की। हैरो और कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर 1912 में नेहरू जी ने बार-एट-लॉ की उपाधि ग्रहण की।पंडित नेहरू अपने शुरूआती दौर से ही महात्मा गांधी जी से प्रभावित रहे और 1912 में कांग्रेस से जुड़े। 1920 के प्रतापगढ़ के पहले किसान मोर्चे को संगठित करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के विरोध में नेहरू घायल हुए और 1930 के नमक आंदोलन में गिरफ्तार हुए,साथ ही उन्होंने 6 माह की जेल भी काटी। 1935 में अलमोड़ा जेल में उन्होंने अपनी एक 'आत्मकथा' लिखी।नेहरू जी ने कुल 9 बार जेल यात्राएं की।इसके बाद उन्होंने विश्वभ्रमण किया जिससे उनकी एक अंतरराष्ट्रीय नायक के रूप में पहचान बनी। 

👉 उन्होंने 6 बार कांग्रेस अध्यक्ष के पद (लाहौर 1929, लखनऊ 1936, फैजपुर 1937, दिल्ली 1951, हैदराबाद 1953 और कल्याणी 1954) को सुशोभित किया। 1942 के 'भारत छोड़ो' आंदोलन में नेहरू जी 9 अगस्त 1942 को मुम्बई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में डाल दिये गये, जहां से उनको 15 जून 1945 को रिहा किए गया। नेहरू जी ने पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया। वर्ष 1954 में 'भारतरत्न' सम्मान से नवाजे गये नेहरू जी ने तटस्थ राष्ट्रों को संगठित किया और उनका बहुत ही अच्छे ढंग से नेतृत्व किया।

👉सन् 1947 में भारत को आजादी मिली और जब देश के भावी प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस में मतदान हुआ तो, सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य कृपलानी को सर्वाधिक मत मिले थे। किंतु महात्मा गांधी के कहने पर दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया और जवाहरलाल नेहरू को भारत वर्ष का प्रधानमंत्री बनाया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी आजादी के पहले गठित अंतरिम सरकार में और आजादी के बाद 1947 में भारत के प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 तक इस पद पर बने रहे।

जवाहरलाल नेहरू पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंधों में बहुत ज्यादा सुधार नहीं करवा पाए। उन्होंने चीन की तरफ मित्रता का हाथ भी बढ़ाया था, लेकिन सन 1962 में चीन ने धोखे से भारत पर आक्रमण कर दिया। चीन का भारत पर आक्रमण जवाहरलाल नेहरू के लिए एक बहुत बड़ा झटका था।जवाहरलाल नेहरू को 27 मई 1964 को दिल का दौरा पडा़ और उनकी मृत्यु हो गई।                        👉पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे।

                                                                            बाल दिवस के बेहतरीन मौके पर,विद्यार्थियों के लिये कुछ खास -खास सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारियां...................................                                                                                                        👉भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में भी सेवा की थी।

👉 इनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।


👉. पं जवाहर लाल नेहरू, लाल किले पर तिरंगा लहराने वाले पहले शख्स थे।


👉 जवाहरलाल नेहरू  ने सन 1912 में भारत लौट कर वकालत शुरू कर दी थी।


👉. वर्ष 1916 में नेहरू जी का विवाह कमला नेहरू से हुआ था।


👉 नेहरू जी की मुलाकात सन 1916 के लखनऊ अधिवेशन में  सर्वप्रथम महात्मा गांधी से हुुई थी।

👉. जवाहर लाल नेहरू के नाम पर दिल्ली में एक विश्व विख्यात विश्वविद्यालय भी है जिसे हम JNU के नाम से जानते हैं।

👉 श्रीमती इंदिरा गांधी जवाहरलाल नेहरू जी की पुत्री थी जो बाद में देश की प्रधानमंत्री बनी थी।


👉 डिस्कवरी ऑफ इंडिया नामक पुस्तक के रचयिता नेहरू जी थे।


               कुछ और ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न

                                                                            👉महात्‍मा गॉधी के बंदी होने के बाद नमक सत्‍याग्रह का नेतृत्‍व किसने किया था


a)विनोबा भावे


b)सरदार बल्‍ल्‍भभाई पटेल


c)अब्‍बास तैययबजी


d)मौलाना अबुल कलाम आजाद


Answer

अब्‍बास तैययबजी

👉महात्मा गॉधी ने सिविल अवज्ञा के बारे में प्रेरणा किससे ली।


a)थारो

b)रस्किन

c)कंफ्यूसियस

d)टालस्टाय


Answer

थारो

👉गॉधीजी का प्रिय गीत “वैष्‍णव जन तो ” के रचियता है ?


a)नरसिंह मेहता


b)प्रेमानंद


c)चुनीलाल


d)धार्मिक लाल


Answer

नरसिंह मेहता

👉‘करो या मरो’का प्रसिद्ध नारा किसने दिया था


a)महात्‍मा गॉधी


b)वल्‍लभभाई पटेल


c)जवाहरलाल नेहरू


d)राजीव गॉधी


Answer

महात्‍मा गॉधी

👉पूना समझौता महात्‍मा गांधी और----------- के बीच हुआ था ?


a)लॅार्ड इरविन


b)मुहम्‍मद अली जिन्‍नाह


c)बी. आर. अम्‍बेडकर


d)सुभाष चंद्रबोस


 Answer

बी. आर. अम्‍बेडकर

👉 गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन किस वर्ष में आरंभ किया ?


a)1919


b)1917


c)1934


d)1942


Answer

1917


👉नमक सत्याग्रह किस वर्ष में हुआ था।

a)1929

b) 1930

c) 1931

d) 1932


Answer

1930

👉“भारत की आत्मा गाँवों में निवास करती है” यह कथन किसका है?


a)विनोबा भावे


b)जयप्रकाश नारायण


c)जवाहरलाल नेहरू


d)महात्मा गाँधीजी


Answer

महात्मा गाँधी जी

👉महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह क्रियाविधि सबसे पहले कहाँ प्रयुक्त की ?


[A]दांडी


[B]चंपारण


[C]खेडा


[D]अहमदाबाद


Answer

चंपारण

👉महात्मा गांधी 'अर्धनग्न फकीर' है यह उक्ति किसने कही थी?


a)विंस्टन चर्चिल


b)लॉर्ड माउंटबेटन


c)लॉर्ड वेवेल


d)लॉर्ड लिनलिथगो


Answer

विंस्टन चर्चिल

👉असहयोग आंदोलन को किसके कारण स्थगित किया गया था ?


a)जलिया वाला बाग त्रासदी


b)चौरी-चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण


c)पूना समझौता


d)गाँधी इरविन समझौता


 Answer                                                            चौरी-चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण

                                      (नोट- इस आलेख और प्रश्नों को तैयार करने में अन्य संदर्भों की मदद भी ली गई है।)                                          

 संग्रह एवं प्रस्तुति -- राजीव थपलियाल (प्रधानाध्यापक).  राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा. संकुल केंद्र- मठाली.  विकासखंड -जयहरीखाल. जनपद -पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें