डॉ स्वामी राम के 26वें निर्वाण दिवस पर चलाया सफाई अभियान - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 14 नवंबर 2021

डॉ स्वामी राम के 26वें निर्वाण दिवस पर चलाया सफाई अभियान

  डॉ स्वामी राम के 26वें निर्वाण दिवस पर चलाया सफाई अभियान

कोटद्वार। हिमालयन इंस्टिट्यूट ट्रस्ट एंव स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के संस्थापक परम् श्रद्धेय डॉ स्वामी राम के 26 वें महासमाधि दिवस के अवसर पर गौरी हिमालयन विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विद्यालय ग्राम-तोली जिला- पौड़ी गढ़वाल न आस-पास के गांवों में सफाई अभियान चलाकर स्थानीय ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाली हानि के प्रति जागरूक किया तथा पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया साथ ही हिमालयन संजीवनी क्लिनिक तोली में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। गौरी हिमालयन विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विद्यालय ग्राम-तोली के प्रधानाचार्य अरूण पांथरी के मार्गदर्शन में चलाये गये इस सफाई अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राऐं, आर.डी. आई के सदस्य कमल नयन जोशी, हिमालयन संजीवनी क्लिनिक के भूपेन्द्र सिंह राणा आदि शामिल थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें