सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़गी एस. एस. पी. - डॉ. देवेश्वर भट्ट - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 10 नवंबर 2020

सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़गी एस. एस. पी. - डॉ. देवेश्वर भट्ट

 सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़गी एस. एस. पी. - डॉ.  देवेश्वर भट्ट

कोटद्वार। नवगठित सर्वजन स्वराज पार्टी के अध्यक्ष डॉ. देवेश्वर भट्ट ने राज्य में 2022 में होने वाले विधनसभा चुनावों में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।  कोटद्वार में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य में क्षेत्रीय विकास की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला उत्तराखण्ड में एक क्षेत्रीय दल की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। पिछले 20 सालों में अनुभव किया गया है कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियां राज्य विकास की आवश्यकताओं को समझने में पूर्ण रूप से नाकाम रही हैं। राज्य में राष्ट्रीय पार्टियों के बारी-बारी से सत्ता में आने के कारण राज्य का विकास बाधित हो रहा है। अब समय आ चुका है कि राज्य में एक सशक्त विकल्प तैयार किया जाय इसके लिए उनकी पार्टी मजबूती के साथ मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें