2022 में मजबूत चुनौती प्रस्तुत करेगी आप - डॉ. जखमोला - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 15 नवंबर 2020

2022 में मजबूत चुनौती प्रस्तुत करेगी आप - डॉ. जखमोला

 2022 में मजबूत चुनौती प्रस्तुत करेगी आप -

 डॉ. जखमोला

कोटद्वार।  वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी, दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को मजबूत चुनौती देगी। यह बात कोटद्वार में आयोजित एक प्रेसवार्ता में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मे.ज.(अ.प्रा.) डॉ. चन्द्र किशोर जखमोला ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के पास उत्तराखण्ड में विकास का कोई विजन नहीं है। पिछले 20 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में उत्तराखण्ड लगातार पिछड़ रहा है। जब कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने बारी-बारी से राज्य की सत्ता की बागडोर तो सम्भाली परन्तु विजन न होने के कारण दोनों दल राज्य का विकास करने में असमर्थ रहे हैं। यदि आप पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में केजरीवाल का दिल्ली विकास मॉडल को उत्तराखण्ड में भी लागू किया जायेगा। राज्य में विकास की असीम सम्भावनाऐं मौजूद हैं। उत्तराखण्ड प्राकृतिक सम्पदा से भरपूर राज्य है परन्तु राज्य की इस सम्पदा का अभी तक राज्य हित में प्रयोग नहीं हो पा रहा है। यह इस राज्य की विडम्बना है। उन्होंने कहा कि राज्य में आप ही वास्तविक रूप से राज्य का विकास करने में समर्थ हैं। प्रेसवार्ता में राजेन्द्र जजेड़ी, हर्षिता, नन्द किशोर जखमोला आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें