गौरव सेनानियों ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

गौरव सेनानियों ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन

 गौरव सेनानियों ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन

कोटद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गौरव सेनानियों ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी को अपना समर्थन दे दिया है, साथ ही अनेक गौरव सेनानियों ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के पूर्व में किये गये ऐतिहासिक विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। 

एक बारात में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री एवं कांग्रेस के विधानसभा कोटद्वार के प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह नेगी ने गौरव सेनानियों को देश का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि सेना में रहते हुए पूर्व सैनिकों, पैरा मिलट्री फोर्स, पुलिस के जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, तथा सेवानिवृत्ति के बाद अब उनके कंधों पर समाज की भी जिम्मेदारी बढ गयी है। उन्होंने सेना के लोगों को बेहद ही ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ बताया। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि कुछ लोग सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों एवं अर्ध सैनिकों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है, उन्होंने कहा कि वर्तमान में हो रहे विधानसभा के चुनाव विकास के मुद्दे पर होगें, लेकिन कुछ राजनीतिक एवं कुछ निर्दलीय प्रत्याशी मुद्दों को भटकाने का कुत्सित प्रयास कर रहे है, जिसे कोटद्वार की जनता सफल नहीं होने देगी, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन सहित ईसीएच की व्यवस्थाओं में और ज्यादा सुधार किया जायेगा, साथ ही सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए उनकी समस्याओं के समाधान की पूरी व्यवस्था की जायेगी, उन्होंने कहा कि जब भी देश एवं प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें सत्तासीन रही है, तब एक ओर जहां युवाओं को रोजगार के अवसरों को उपलब्ध करवाया गया, वहीं महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया। उन्होंने पूर्व सैनिको को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय सहित मेडिकल कालेज, कण्वाश्रम का समग्र विकास, टाइगर सफारी को कोटडीढांग सनेह से संचालित करवा दिया जायेगा। इस मौके पर पर गौरव सेनानियों ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह नेगी को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिया है। कहा कि पिछली बार की गलती को अब कभी नहीं दोहरागें। इस मौके पर महेन्द्र पाल सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, नंदन सिंह रावत, प्रकाश लखेडा, गोविंद प्रसाद डंडरियाल, रमेश खंतवाल सहित कई गौरव सेनानी मौजूद थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें