प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी अगली सरकार - सुरेन्द्र सिंह नेगी - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी अगली सरकार - सुरेन्द्र सिंह नेगी

 प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी अगली सरकार - सुरेन्द्र सिंह नेगी

कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंंह ने दावा किया कि, प्रदेश में होने वाले 14 फरवरी को विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार से आमजन त्रस्त है। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त होकर आमजन ने कांग्रेस सरकार लाने का मन बना लिया है तथा आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनावों में प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रदेश का आम मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मत प्रकट करने वाला है। 

बदरीनाथ मार्ग स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही रोजगार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में है, भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार को मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया है, उन्होंने कहा कि, सत्तापक्ष को सामने दिख रही हार के कारण परेशानी की झलक साफ दिखायी दे रही है। हार की डर के कारण सत्तापक्ष के लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। झूठ का सहारा लेकर, प्रलोभन देकर तथा मीडिया, समाचार पत्रों, सोसल मीडिया आदि संचार माध्यमों से मतदातों को बरगालने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व काबीना मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर विकास की बजाय अर्नगल बयानबाजी, मंदिर मस्जिद सहित धार्मिंक भावनाओं को भडकाकर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा विकास की बजाय धार्मिंक उन्माद फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है, जिसे कोटद्वार की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, तथा कांग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देगी। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घरेलू गैस की कीमत मात्र साढे चार सौ रूपये थी, जो भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढकर एक हजार से ज्यादा का हो गया है, पहाडों में घरेलू गैस डेढ हजार के ज्यादा का पड रहा है, कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों में भी लगातार बढोतरी होने से आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार अपने विकास कार्यो को नहीं गिना पा रही है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्यो को अंजाम दिया गया था, उन्होंने विधानसभा कोटद्वार का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेस हास्पिटल, भगवंत ग्लोबल यूनिर्वर्सिटी, भाबर में एक अन्य डिग्री कालेज, ऑडोटोरियम, आयुर्वेद चिकित्सालय, सहित बिजली, पानी, सड़क स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यो को सम्मन्न करवाया गया, लेकिन भाजपा के नेता अपना एक भी विकास कार्य जनता को नहीं बता पा रहे है, उन्होंने कोटद्वार की जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ कोटद्वार का समग्र विकास करना है, उन्होंने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज का निर्माण, टाइगर सफारी का संचालन केन्द्र कोटडीढांग सनेह से संचालित करना, कण्वाश्रम का समग्र विकास, नगर निगम के द्वारा थोपे जा रहे समस्त प्रकार के  टैक्सों को समाप्त करना, विकास प्राधिकरण को समाप्त करना, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर विकसित करना, महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आर्थिकी को बढाने सहित कोटद्वार को नशामुक्त करना है। इस मौके पर समाजवादी  पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने भी सपा से त्याग पत्र देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है, कुलदीप सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये हैं । इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष डा0 चन्दमोहन खर्कवाल, विजय नारायण सिंह, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, पार्षद विपिन डोबरियाल, सरदार महेन्द्र सिंह मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें