कोटद्वार रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को पूर्व की भांति बहाल किया जाए - सुरेन्द्र सिंह नेगी - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

कोटद्वार रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को पूर्व की भांति बहाल किया जाए - सुरेन्द्र सिंह नेगी

 कोटद्वार रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को पूर्व की भांति बहाल किया जाए 

- सुरेन्द्र सिंह नेगी

कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिख कर मांग की है कि, कोटद्वार रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाऐ को पूर्व की भांति बहाल किया जाए। पत्र में उन्होंने कहा कि, कोटद्वार रेलवे स्टेशन बड़ी संख्या में पहाड़ की ओर से आने वाले यात्रियों को अपने गन्तव्य स्थानों तक पंहुचाता है। परन्तु वर्त्तमान में कई ट्रेनों का संचालन बन्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड के सैनिकों सहित आम जनमानस के लिए अपने गंतव्य स्थानों को आने-जाने के लिए आवाजाही का सबसे सरल एवं सुगम यातायात व्यवस्था हावडा एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस लिंक सहित कोटद्वार नजीबाबाद चलने वाली पैंसेजर ट्रेन को बंद किया जाना कार्यरत सैनिकों, पूर्व सैनिकों सहित समस्त उत्तराखंड के लोगों का घोर  अपमान है। 

गढवाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार पर सैनिकों सहित उत्तराखंड की जनता का घोर अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मसूरी एक्सप्रेस सहित हावडा के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था, जिससे दूर दराज बार्डरों में कार्यरत सैनिक आसानी से अपने गंतव्यों को पहुंच रहे थे, इसके अलावा उत्तराखंड के आम जनमानस को भी रेल सेवा की सुविधा मिल रही थी, लेकिन वर्तमान में केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार के द्वारा उत्तराखंड की घोर उपेक्षा की जा रही है, कहा कि एक तरफ भाजपा अपने निजी स्वार्थो तथा बोट बैंक की राजनीति करते हुए सैनिकों के सम्मान का ढोंग रच रही है, वहीं दूसरी ओर कोटद्वार से पूर्व में जारी रेल सेवाओं को बंद कर दिये जाने से पूर्व सैनिकों सहित उत्तराखंड की जनता का घोर अपमान किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी दशा में सहन नहीं कर सकती है तथा कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आते ही पूर्व में जारी रेल सेवाओं को जनहित में बहाल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड की पांचों लोक सभा तथा दो राज्यसभा की सीटें भाजपा के पास है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के मुंह पर ताला लगा हुआ है, एक शब्द भी संसद में बोलने के लिए तैयार नहीं है, कहा कि भाजपा सरकारों के द्वारा रेल सेवा को बंद कर देने से कार्यरत सहित पूर्व सैनिकों व उत्तराखंड के जनमानस को कष्टकारी यात्रा करने से जूझना पड रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही कोटद्वार रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की योजना बनायी गयी थी, जिसमें एक अतिरिक्त प्लेट फार्म बनाने की भी मांग की गयी थी, लेकिन वर्तमान में केन्द्र में सत्तासीन भाजपा  सरकार ने इस दिशा में कोई कार्य न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि काशीराम तत्ला के निवासियों के द्वारा विगत कई सालों से आवागमन के लिए वैकल्पिक पैदल पुल बनाने की मांग की जा रही है,लेकिन केन्द्र सरकार के द्वारा उक्त पुल को भी अधर में लटका रखा है। उन्होंने केन्द्र सरकार एवं रेलमंत्रालय को भी पत्र भेजे जाने की बात करते हुए कहा कि वर्तमान में रेलवे विभाग के पास कई बीघा खाली भूमि पडी हुई है, जिसका कि व्यावसायिक रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, उन्होंने उक्त भूमि को नगर निगम को दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि  उक्त स्थान पर पार्को का निर्माण किया जा सकता है, जिससे छोटे बच्चों तथा बुजुर्गो के बैठने की व्यवस्था हो सकती है, इसके अलावा कौडिया से लेकर गोंविंद नगर तक दोनों तरफ रास्ते को पक्का करते हुए पैदल रास्ते का निर्माण कराये जाने की मांग की है। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी,  जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, विधानसभा अध्यक्ष/संयोजक साबर सिंह नेगी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें