पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 105वें जन्म दिन को मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 105वें जन्म दिन को मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया

 पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 105वें जन्म दिन को मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया

कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की अगुवाई में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के 105वें जन्म दिन को मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को मातृ शक्ति के रूप में नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। 

गढवाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक विकास कार्यो का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि देश की बागडोर संभालते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने भारत को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर अपनी दृढ इच्छा शक्ति का परिचय दिया था, कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के दम पर इंदिरां गांधी ने दुश्मन देश पाकिस्तान के दो टुकडे कर बांग्लादेश अलग राष्ट्र का ही निर्माण कर पाकिस्तानी सेना के 94 हजार सैनिकों को बंदी बनाकर पाकिस्तान को सबक सिखा दिया था, इसके अलावा भारत में प्रिवी पर्स को समाप्त कर बैंकों का राष्ट्रीयकरण आम लोगों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिये थे, जिससे भारत दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति के पथ पर अग्रसर हो गया है। इसके अलावा पोखरण में भूमिगत परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों में शामिल कर दुनिया के देशों को हैरत में डाल दिया था, इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के सर्वागींण विकास के लिए हर संभव प्रयास किये गये। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वर्तमान में देश में बिगडते हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कमजोर नेतृत्व एवं दूरदृष्टि के अभाव में देश दुनिया में भारत की शाख कम हुई है, जो कि चिंता का विषय है, कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश के महापुरूषों के सपनों के महान भारत एवं मजबूत भारत के सपनो को आगे बढाने के लिए दृढ संकल्पित है। इस मौके पर महिला महानगर अध्यक्ष शंकुतला चौहान के नेतृत्व में महिला  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मातृ शक्ति के रूप में नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, कांग्रेस पर्यवेक्षक श्रीमती रमा खाल्को, जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, श्रीमती रूपन नेगी, प्रीति सिंह, विनीता भारती, कविता भारती, नीलम रावत, विजेश्वरी झिंकवाण, सुधा असवाल, शहनाज शम्सी,  पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, धमेन्द्र रावत, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, रमेश चंद्र खंतवाल, महावीर सिंह रावत, सुनील दत्त सेमवाल, नसीम अहमद,लीलाराम डंगवाल, जितेन्द्र भाटिया, वीरेन्द्र िंसंह रावत, मनवर सिंह आर्य, केएस चौहान, पार्षद अनिल रावत, भारत सिंह नेगी, विजय रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेन्द्र पाल सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, उपेन्द्र सिंह नेगी, नत्थू सिंह अधिकारी, धीरेन्द्र नेगी, अनिल चौधरी, राजा आर्य, वीर सिंह घाघट,  सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत ने किया। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें