महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर किया याद - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2020

महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर किया याद

 महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर किया याद

कोटद्वार। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाते हुए उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया। गढ़़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मागांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने महात्मा गांधी को सत्य अहिंसा का पुजारी बताते हुए कहा कि केवल एक व्यक्ति की सही सोच ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आजाद करने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है, कहा कि महात्मागांधी ने अपने पूरे जीवन काल में सादगी का जीवन व्यतीत करते हुए भारतीयों के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर दिया था, उन्हीं की बदौलत वर्तमान में देशवासी खुली हवा में सांस ले पा रहे है, आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू के बाद देश की बागडौर संभालने वाले लालबहादुर शास्त्री ने भी अपने कार्यकाल में भारत में कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति एवं दुग्ध के क्षेत्र में श्वेत क्रांति के माध्यम से देश दुनिया के देशों की श्रेणी में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया था। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वर्तमान में देश में बढ़़ती हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जाति धर्म एवं सम्प्रदाय के नाम पर चुनाव जीतने वाले तथा रामराज्य का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है, कहा कि भाजपा राज में कमजोर लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है, जिससे पूरे देश में कानून का राज खत्म होते जा रहा है, जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस प्रकार की हिटलर शाही मानसिकता वाली ताकतों को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है, ताकि देश एवं राज्यों में सबका साथ सबका विकास वाली सोच वाली कांग्रेस पार्टी की सरकारों को सत्ता में लाया जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, संतोष बहुखंडी, शोभा गोयल, विनीता भारती, सुनीता धस्माना, डा. हरीश प्रजापति, मनवर सिंह आर्य, केएस चौहान, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, विजय माहेश्वरी, बीडी नवानी, प्रदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें