कांग्रेस ने खोला चुनाव कार्यालय - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 19 जनवरी 2022

कांग्रेस ने खोला चुनाव कार्यालय

 कांग्रेस ने खोला चुनाव कार्यालय

कोटद्वार। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है। बदरीनाथ मार्ग पर मालवीय उद्यान के निकट प्रदेश सरकार के द्वारा जारी कोविड नियमों का पालन करते हुए कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने विधिविधान से पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कर शुभारंभ किया। पूर्जा अर्चना एवं हवन यज्ञ आचार्य देवी प्रसाद भट्ट एवं बृजेश चतुर्वेदी ने पूजन एवं हवन यज्ञ को विधिविधान से सम्पन्न करवाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, यूथ काग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, विजय नारायण सिंह, महेन्द्र अग्रवाल, आशुतोष वर्मा, पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल,  सूरज प्रसाद कांति, प्रवेन्द्र सिंह,  भाष्कर बडथ्वाल, आशा राम, रवीन्द्र जजेडी, बृजपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, राकेश शर्मा, रूपन नेगी, प्रीति सिंह, कविता भारती, विमला रावत, राजेन्द्र गुसाई, भोपाल सिंह अधिकारी, नत्थू सिंह अधिकारी, महावीर कंडारी, नंदन सिंह रावत सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें