कर्मवीर जयानन्द भारती को किया याद - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 6 सितंबर 2021

कर्मवीर जयानन्द भारती को किया याद

 कर्मवीर जयानन्द भारती को किया याद

कोटद्वार। शैलशिल्पी विकास संगठन के तत्वावधान में नजीबाबाद रोड़ स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में कर्मवीर जयानन्द भारती के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन देहरादून के निदेशक अशोक कुमार थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्मवीर जयानन्द भारती को गढ़वाल क्षेत्र का महान स्वतंत्रता सैनिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि, 6 सितम्बर 1932 को पौड़ी की अमन सभा में उत्तराखण्ड रत्न कर्मवीर जयानन्द भारती ने तत्कालीन गवर्नर मेलकम हैली को तिरंगा झन्डा दिखाकर विरोध प्रकट कर भारतीय आजादी का बिगुल फुंका था। सभा को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयानन्द भारती की छोटी बहन कु0 कल्पेश्वरी, डॉ नन्द किशोर ढौंडियाल, विकासखण्ड द्वारीखाल के प्रमुख महेन्द्र राणा, सत्यप्रकाश थपलियाल, चक्रधर शर्मा ’कमलेश’, डॉ प्रमोद कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर 90 वर्षीय वयोवृद्ध समाजसेवी हीरा लाल टम्टा को शैलशिल्पी कर्मवीर जयानन्द भारतीय सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर डॉ अरूण कुकसाल, मदन कुमार शिल्पकार, शिव कुमार, विकास कुमार आर्य, सतीश प्रकाश आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में व्यक्ति परिचय सुरेन्द्र लाल आर्य ने करवाया तथा कार्यक्रम का संचालन विनय शाह ने किया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें