चंन्द्रमोहन सिंह नेगी की पुण्य तिथि पर याद किया - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

चंन्द्रमोहन सिंह नेगी की पुण्य तिथि पर याद किया

 चंन्द्रमोहन सिंह नेगी की पुण्य तिथि पर याद किया

कोटद्वार। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. चंन्द्रमोहन सिंह नेगी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धाजंलि दी है। गढ़वाल टाकीज स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने स्व. चन्द्रमोहन सिंह नेगी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा किये गये विकास कार्यो की सराहना की है।

 कहा कि स्व0 चन्द्रमोहन नेगी बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।,अपने कार्यकाल में उन्होंने गढ़़वाल क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जी रहे लोगों को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित अनेकों सुविधाऐं उपलब्ध करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. चद्रंमोहन सिंह नेगी के अधूरे कार्यो को पूरा करने का भी संकल्प दोहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें