स्वतंत्रता सेनानी अम्बिका प्रसाद ध्यानी की मूर्ति का किया अनावरण - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

स्वतंत्रता सेनानी अम्बिका प्रसाद ध्यानी की मूर्ति का किया अनावरण

 स्वतंत्रता सेनानी अम्बिका प्रसाद ध्यानी की मूर्ति का किया अनावरण

 

कोटद्वार। (14 अक्टूबर) स्वतंत्रता सेनानी अम्बिका प्रसाद ध्यानी स्मृति न्यास के तत्वाधान में पुरातत्व विभाग तथा संस्कृति विभाग के सौजन्य से ग्राम भौन इड़िया कोट तल्ला, नैनीडांडा पौड़ी गढ़वाल. में स्वतंत्रता सेनानी अम्बिका प्रसाद ध्यानी की मूर्ति का अनावरण लैन्सडाउन विधायक दलीप रावत महन्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला प्रदेश भाजपा श्रीमती अनुराधा ध्यानी वालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डी एस पी बी.एल.मधवाल, युवा भाजपा नेता मनोज मधवाल, ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा, व संस्कृति विभाग के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा किया गया। ग्राम भौन में आयोजित इस कार्यक्रम में लैन्सडाउन विधायक दलीप रावत महन्त ने श्री ध्यानी को एक महान स्वतत्रंता सैनानी बताया।


उन्होंने कहा कि गढ़वाल की धरती वीरों की धरती है तथा देश पर जब-जब संकट आया है गढ़वीरों तब-तब अपने शौर्य का परिचय दिया है। कार्यक्रम में बबीता ध्यानी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम संचालन करते हुए राकेश मोहन ध्यानी ने जानकारी देते हुए स्वतंत्रता सेनानी अम्बिका प्रसाद ध्यानी को 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इन्दिरा गांधी द्वारा लाल किले की प्राचीर पर ताम्र पत्र से सम्मानित किया गया था। इंटर कॉलेज घुमा कोट व खाल्यूंडांडा के संस्थापक सदस्य रहे स्वतंत्रता सेनानी अम्बिका प्रसाद ध्यानी को स्वतत्रंता आन्दोलन के दौरान 25 बैतों, 25 रू अर्थ दंड तथा 16 महीनों की कठोर कारावास की सजा हुई थी। स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का सदस्य होने पर उनमें स्वाभिमान का भाव जागृत होता है। स्वाधीनता सेनानी अम्बिका प्रसाद ध्यानी स्मृति न्यास द्वारा उपस्थित सभी गणमान्यों को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम अनेक ग्रामीण मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें